मोरवा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध रेत का परिवहन करते 4 ट्रैक्टर जप्त

Updated on 28-09-2022 04:54 PM
मोरवा पुलिस ने क्षेत्र में चल रहे अवैध रेत के कारोबार पर कार्यवाही करते हुए चार ट्रैक्टर को रेत के साथ पकड़ा है। जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कसर गेट तरफ से अवैध रेत लेकर 04 ट्रैक्टर बिरकुनिया गांव में खाली करने आ रहे हैं। जिस पर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह के दिशा-निर्देश एवं ए एस पी सिंगरौली शिव कुमार वर्मा के मार्गदर्शन, एसडीओपी राजीव पाठक की निगरानी में निरीक्षक मनीष त्रिपाठी द्वारा उपनिरीक्षक विनय शुक्ला, सहायक उपनिरीक्षक संतोष सिंह, डी०एन० सिंह, प्रधान आरक्षक सुमत, आरक्षक सुबोध तोमर, विक्रम सिंह की टीम बनाकर मुखबीर के बताए स्थान पर दबिश दी। जहां 4 ट्रैक्टर अवैध रेत का परिवहन करते  चालक श्यामलाल वैश्य पिता उमाशंकर वैश्य, भैयालाल कोल पिता रामदेव कोल, नीरज कोल पिता विश्वनाथ कोल, अमर बैगा पिता राम सुबह बैगा सभी थाना बरगवां जिला सिंगरौली के कब्जे से चार ट्रैक्टर जप्त कर 04 आरोपियों के विरुद्ध धारा 379, 414 भा०द०वि० एवं 4/21 खान खनिज अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के 33 जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान आंधी-बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट,…
 17 June 2026
भोपाल, एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह और सास सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले रिमांड पूरी…
 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) प्रस्ताव लाने की पूरी तैयारी में है। खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बात…
 17 June 2026
भोपाल, अपनी धीमी रफ्तार को लेकर सुर्खियों में आई भोपाल मेट्रो जल्द ही नए कलेवर में नजर आएगी। इसकी न सिर्फ स्पीड बढ़ेगी, बल्कि फेरे भी बढ़ जाएंगे। जुलाई में सिग्नलिंग…
 17 June 2026
भोपाल, भोपाल में रोहित हाउसिंग सोसायटी के करीब 300 सदस्य पिछले करीब 15 सालों से अपनी ही जमीन की रजिस्ट्री और प्लॉट आवंटन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे…
 17 June 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके करियर के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। वे पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी…
 17 June 2026
भोपाल। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना पर प्रख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। नवदुनिया से विशेष बातचीत में देवकीनंदन ठाकुर…
 17 June 2026
भोपाल। राजधानी में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें फर्जी पार्सल डिलीवरी कॉल के जरिए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) नरेंद्र कुमार अहिरवार का मोबाइल हैक कर…
 17 June 2026
भोपाल। प्रदेश के पूर्व मंत्री और बागली व हाटपिपल्या से तीन बार विधायक रह चुके दीपक जोशी के नाम और छवि का दुरुपयोग किए जाने का मामला सामने आया है।…
Advt.