छत्तीसगढ़ी फिल्म 'मया के चिन्हारी' का शुभ मुहूर्त, जल्द शुरू होगी शूटिंग

Updated on 12-07-2026 05:53 PM
भिलाई। एनआरके प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म 'मया के चिन्हारी' का शुभ मुहूर्त रायपुर के भाठागांव स्थित एक निजी होटल में विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। फिल्म का निर्माण राजेश नायक और मंजिल जम्भुलकर कर रहे हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी श्रीमंत बारीक निभा रहे हैं।

मुहूर्त समारोह में छॉलीवुड के संस्थापक निर्देशक सतीश जैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सुपरहिट निर्देशक मनोज वर्मा ने की। समारोह में छत्तीसगढ़ी एवं भोजपुरी फिल्मों के निर्माता-निर्देशक संतोष जैन, अभिनेता प्रदीप शर्मा और फिल्म की अभिनेत्री हेमा शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस अवसर पर निर्माता राजेश नायक और निर्देशक श्रीमंत बारीक ने फिल्म की कहानी, विषयवस्तु और निर्माण से जुड़ी जानकारियां साझा कीं। वहीं सह-निर्माता मंजिल जम्भुलकर ने बताया कि फिल्म की शूटिंग प्रदेश के विभिन्न खूबसूरत लोकेशनों पर की जाएगी।



समारोह में फिल्म के कलाकार लक्षित झांजी, सक्षम नायक, अभिनेता शमशीर सिवानी, निर्देशक पुरूराज साहू, चंद्रशेखर चकोर, अभिनेत्री दीपिका सहित छॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं।

मुख्य अतिथि सतीश जैन ने कहा कि निर्माता राजेश नायक लंबे समय से छॉलीवुड से जुड़े हुए हैं और उन्हें छत्तीसगढ़ की लोककला, संस्कृति और संगीत की गहरी समझ है। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्मों का संगीत हमेशा दर्शकों के दिलों में उतरता है और 'मया के चिन्हारी' भी गीत-संगीत आधारित एक शानदार फिल्म साबित होगी।


उन्होंने विश्वास जताया कि राजेश नायक के अनुभव और पूरी टीम की मेहनत से यह फिल्म दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ेगी और सुपरहिट साबित होगी।


कार्यक्रम को मनोज वर्मा, संतोष जैन, प्रदीप शर्मा और हेमा शुक्ला ने भी संबोधित करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन अभिनेता चंद्रशेखर चकोर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन शमशीर सिवानी ने किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.