माही विज की बेटी तारा को मिली अस्पताल से छुट्टी, जय भानुशाली ने किया शेयर किया प्यारा-सा वीडियो

Updated on 22-08-2023 01:52 PM
टीवी एक्ट्रेस माही विज की बेटी तारा अस्पताल में भर्ती थी। उनका एक वीडियो एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। बताया था कि उनकी बेटी को इन्फ्लुएंजा ए फ्लू हो गया है। उसे तेज बुखार था, जिसके बाद अस्पताल में एडमिट करवाया गया। टेस्ट्स के बाद इस बीमारी का पता चला। 4-5 दिन वहां, रहने के बाद तारा डिस्चार्ज हो गई है। अब उसका एक और वीडियो सामने आया है, जिसे पापा जय भानुशाली ने पोस्ट किया है।

जय भानुशाली ने बेटी का वीडियो शेयर किया है। इसमें तारा अस्पताल के बेड पर बैठी है और माही उसके साथ खेल रही है। वह जिसका नाम ले रही हैं, बेटी उसकी नकल उतार रही हैं। इसके बाद वह भी अपनी मां को कुछ शब्द बोलने को कहती हैं और तारा उसका उल्टा मतलब बताती हैं। ये देख जय भानुशाली की हंसी छूट जाती है।

जय भानुशाली ने शेयर किया बेटी का वीडियो

एक्टर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'ये बहुत स्ट्रॉन्ग है। बुखार और बदनदर्द में भी ये हंस रही है, मुस्कुरा रही है। तारा तुम बहुत मजबूत लड़की हो। मैं खुश हूं कि तुम ठीक हो गई और घर वापस आ गई। इसके लिए दुआ करने के लिए आप सभी का शुक्रिया।' इस पोस्ट को देखने के बाद कोरियोग्राफर धर्मेश ने लिखा, 'जल्दी ठीक हो जाओ प्रिंसेस।' 'दीया और बाती हम' एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने भी तारा के वीडियो पर रिएक्ट किया। वहीं, फैन्स ने भी उसके जल्द ठीक होने की दुआ की।

तारा चार दिन अस्पताल में भर्ती थी

चार साल की तारा जब गुरुवार 17 अगस्त को स्कूल गई, तो उसे रात में ही तेज बुखार आया। लेकिन उस वक्त लगा कि वो नॉर्मल फीवर है। लेकिन रात में तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। डॉक्टर से बात हुई तो उन्होंने भी इसे सामान्य बताया। लेकिन 104 बुखार के कारण दूसरे दिन शुक्रवार को फौरन माही उसे अस्पताल लेकर भागीं। वहां भर्ती करवाया गया और टेस्ट के बाद पता चला कि उसे इन्फ्लुएंजा ए फ्लू हो गया है, जिस कारण फसे बुखार, खांसी और बॉडी पेन होने लगा। मगर अब वो ठीकर होकर घर वापस आ गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
Advt.