'महाराष्ट्र ने काम करने वाला नेता खो दिया' अजित पवार के निधन पर क्या बोले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर

Updated on 28-01-2026 02:58 PM
मुंबई: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के असमय निधन पर हर कोई दुखी नजर आ रहा है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। सचिन तेंदुलकर ने अजित पवार को अच्छा और काम करने वाला नेता बताया है। साथ ही उनके परिवार के लिए भी शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक विमान दुर्घटना में उस समय निधन हो गया, जब वे महाराष्ट्र में अपने गृह नगर बारामती जा रहे थे।

सचिन तेंदुलकर ने कहा- महाराष्ट्र के लिए काम करने वाले नेता थे अजित

सचिन तेंदुलकर ने अजित पवार के निधन की खबर आने के बाद सोशल मीडिया पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा,'अजित पवार के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ है। हमने अचानक एक अच्छा नेता खो दिया है। हमने एक ऐसा नेता खो दिया है, जिसने महाराष्ट्र के लिए काम किया है। मेरी संवेदनाएं पवार परिवार के प्रति हैं। भगवान अजित की आत्मा को शांति दे।'

विमान लैंड करते समय हुई दुर्घटना

अजित पवार का विमान बुधवार सुबह बारामती में उस समय दुर्घटना का शिकार हुआ है, जब वो लैंड करने की कोशिश कर रहा था। इस दुर्घटना में अजित पवार समेत विमान में सवार सभी 5 लोगों का निधन हो गया है, जिनमें विमान का फ्लाइंग स्टाफ भी शामिल है। यह विमान एक निजी कंपनी का था। बारामती पवार परिवार का गृह क्षेत्र है, जहां अजित पवार एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। नागरिक उड्डयन विमानन महानिदेशालय ने दुर्घटना के कारणों की जांच का आदेश दे दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.