TMC सांसद के पार्टी में भ्रष्टाचार बताने पर छिड़ गई महाभारत, सख्त कार्रवाई की हो रही मांग

Updated on 31-08-2022 06:14 PM

कोलकाता
 
तृणमूल कांग्रेस में भ्रष्टाचार की बात कहने पर तनाव शुरू हो गया है। पार्टी के सांसद सौगत रॉय ने राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग कर दी है। उन्होंने रॉय को 'स्वार्थी' भी बता दिया है। खबर है कि पूर्व IAS अधिकारी सरकार ने टीएमसी के अन्य नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर पार्टी छोड़ने की बातें कही थीं।

रॉय ने कहा, 'हमारी पार्टी तय करेगी कि उनके साथ क्या करना है, लेकिन मेरा कहना है कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।'  उन्होंने कहा, 'अगर उन्हें इतनी ही शर्म आती है, तो वह क्यों राज्यसभा के सदस्य बने हुए हैं? उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। वह पार्टी छोड़ने के लिए आजाद हैं। सरकार जैसे लोगों का हमारी पार्टी के लंबे संघर्ष या हालिया चुनाव में हमारी जीत में कोई योगदान नहीं है। उनके जाने से टीएमसी को फर्क नहीं पड़ेगा।'
 
सोमवार को सरकार ने कहा था, 'मैं इतना पैसा बरामद होते देख हैरान था। मैं मध्यम वर्गीय परिवार मं पैदा हुआ हूं। मेरे कुछ दोस्त यह कहते हुए मजाक उड़ाते हैं कि अगर मैं अभी भी टीएमसी में हूं तो वह इसलिए क्योंकि मुझे भी कुछ मिला होगा। मेरे पूरे करियर में मैंने ऐसी शर्मिंदगी का सामना नहीं किया।' वह बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी के मामले के बारे में बात कर रहे थे।

 उन्होंने कहा, 'हर जगह लोग इसके बारे में बात कर रहे हैं। मेरे परिवार ने तत्काल मुझे राजनीति छोड़ने के लिए कह दिया।' उन्होंने पार्टी के एक हिस्से को सड़ा हुआ बताया था। साथ ही यह भी कहा था कि अगर चीजें नहीं बदली तो पार्टी 2024 में लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाएगी। करीब 42 सालों तक सेवा में रहे सरकार को केंद्र में भारतीय जनता पार्टी का बड़ा आलोचक माना जाता है।

हालांकि, अभी तक पार्टी ने सरकार को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। पार्टी के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने कहा, 'मैं सरकार की टिप्पणियों पर कुछ नहीं कहूंगा। हालांकि, यह सभी जानते हैं कि उनकी तरफ से उठाए गए मुद्दों को ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पहले ही देख रहे हैं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
 17 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है, वो 76 साल के हो गए हैं। पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके…
 17 September 2026
अभिषेक मिश्र: आज कश्मीर को लेकर भले अमेरिका कहता हो कि यह भारत का अंदरूनी मामला है, लेकिन करीब सात दशक पहले हालात जुदा थे। 1950 के दशक की शुरुआत…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में नकद मुक्त बनाने की दिशा में बने पेमेंट सिस्टम यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) कई सालों से मुफ्त रहा है, लेकिन अब इसमें बदलाव किया जा रहा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: हूतियों के कहर से पश्चिम एशिया में संकट और पेचीदा हो चुका है। होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से ब्लॉक है। अमेरिका और ईरान की लड़ाई का दायरा बढ़…
 17 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। 17…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसने मक्का की तरफ बढ़ रहे एक हूती ड्रोन को मार गिराया है। हृतियों ने हालांकि इससे इनकार किया है, पर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: तमिलनाड बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने भले ही पार्टी छोड़कर अलग राजनीतिक रास्ता अपना लिया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनका सम्मान और समर्पण…
 16 September 2026
आज का मौसम 16 सितंबर 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 18 राज्यों के लोगों को लिए डराने वाली चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले करीब…
Advt.