मड़ीखेड़ा जल विद्युत गृह ने सर्वाधिक बिजली उत्पादन का बनाया रिकार्ड

Updated on 11-03-2023 09:23 PM

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के शिवपुरी जिले में 60 मेगावाट स्थापित क्षमता के मड़ीखेड़ा जल विद्युत गृह ने  9 मार्च 2023 को 166.30 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन कर अपनी स्थापना के बाद अभी तक का सर्वाधिक बिजली उत्पादन करने का रिकार्ड बनाया है। इससे पूर्व मड़ीखेड़ा जल विद्युत गृह द्वारा वित्तीय वर्ष 2011-12 में 165.86 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया गया था।

शिवपुरी जिले में काली सिंध पर बना है जल विद्युत गृह

मड़ीखेड़ा जल विद्युत गृह में 20-20 मेगावाट स्थापित क्षमता की तीन इकाइयाँ हैं। इसकी प्रथम इकाई 28 अगस्त 2006, द्वितीय इकाई 9 सितंबर 2006 और  तृतीय इकाई 19 अगस्त 2007 को क्रि‍याशील हुई थी। यह जल विद्युत गृह शिवपुरी जिले में काली सिंध नदी पर बना है। कंपनी के वार्षिक समारोह में वर्ष 2020  और वर्ष 2021 में मड़ीखेड़ा जल विद्युत गृह को सर्वश्रेष्ठ जल विद्युत गृह का अवार्ड प्राप्त हो चुका है।     

ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे एवं मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मनजीत सिंह ने मड़ीखेड़ा जल विद्युत गृह द्वारा कीर्तिमान बनाने पर हर्ष व्यक्त कर जल विद्युत गृह के समस्त अभियंताओं और  कार्मिकों को बधाई दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.