मध्यप्रदेश का 70वां स्थापना दिवस "अभ्युदय मध्यप्रदेश" के रूप में मनेगा : राज्य मंत्री श्री लोधी

Updated on 29-10-2025 07:42 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश का 70वां स्थापना दिवस समारोह "अभ्युदय मध्यप्रदेश" के रूप में अपार हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। एक से 3 नवम्बर 2025 तक भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाला यह मुख्य समारोह प्रदेश की सांस्कृतिक, आर्थिक और सामाजिक यात्रा का उत्सव होगा। इस वर्ष का आयोजन “उद्योग एवं रोजगार वर्ष” की थीम पर केंद्रित है, जो राज्य के निरंतर विकास, सांस्कृतिक समृद्धि और जनभागीदारी की भावना को दर्शाता है। मुख्य कार्यक्रम में नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू एवं केंद्रीय राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) कानून एवं न्याय श्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्‍य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। 

संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने बताया कि अभ्युदय मध्यप्रदेश केवल उत्सव नहीं बल्कि एक साझा प्रयास है। यह समारोह हमारे प्रदेश की प्रगति, परंपरा और परिश्रम की यात्रा का प्रतिबिंब है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में हम इस आयोजन को प्रदेशव्यापी स्वरूप दे रहे हैं, ताकि हर जिला इस उत्सव से जुड़ सके।

राज्य मंत्री श्री लोधी ने कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य समारोह प्रतिदिन सायं 6:30 बजे से शुरू होगा। पहले दिन समारोह का शुभारंभ 2000 ड्रोन के भव्य शो से होगा, जो "विरासत से विकास" को आकर्षक आकृतियों के माध्यम से प्रदर्शित करेगा। इसके बाद 500 से अधिक कलाकारों की "विश्ववंद - श्रीकृष्ण की सांगीतिक यात्रा" की समवेत प्रस्तुति होगी। बाद में सुप्रसिद्ध पार्श्वगायक श्री जुबिन नौटियाल एवं ग्रुप, मुम्बई द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी।

समारोह के दूसरे दिन 2 नवम्बर को उज्जैन की संस्था विशाला सांस्कृतिक समिति द्वारा महानाट्य “सम्राट विक्रमादित्य” का मंचन किया जाएगा जो हमारे प्रदेश के इतिहास और सुशासन की गाथा को जीवंत करेगा। इसके पश्चात, सुप्रसिद्ध गायक श्री हंसराज रघुवंशी चंडीगढ़ अपनी सुगम संगीत प्रस्तुति देंगे।

समारोह के तीसरे और अंतिम दिन 3 नवम्बर को जन सामान्य की मांग पर महानाट्य "सम्राट विक्रमादित्य" का पुनः मंचन किया जाएगा। समारोह का समापन सुप्रसिद्ध गायिका सुश्री स्नेहा शंकर मुम्बई की सुगम संगीत प्रस्तुति से होगा।

शिल्प, स्वाद और संस्कृति का संगम

राज्य मंत्री श्री लोधी ने बताया कि समारोह परिसर में "एक जिला - एक उत्पाद" शिल्प मेला, "स्वाद" देशज व्यंजन मेला और विविध प्रदर्शनियाँ भी आयोजित की जा रही हैं। इन प्रदर्शनियों में विकसित मध्यप्रदेश 2047, मध्यप्रदेश के गौरव, विक्रमादित्य और अयोध्या, मध्यप्रदेश के मंदिर देवलोक और विरासत से विकास जैसे विषय शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 2 एवं 3 नवम्बर को दोपहर 3 बजे से प्रदेश के जनजातीय एवं लोक नृत्य जैसे करमा, भगोरिया, बधाई, गणगौर, मोनिया आदि की प्रस्तुतियां भी होंगी।

प्रदेशव्यापी आयोजन और जनभागीदारी

राज्य मंत्री श्री लोधी ने बताया कि यह आयोजन केवल भोपाल तक सीमित नहीं है। शासन ने सभी जिलों में समानांतर रूप से स्थापना दिवस समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है जिसमें स्थानीय कलाकारों, स्कूल-कॉलेजों एवं स्वयंसेवी संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। समारोह से पूर्व 30 एवं 31 अक्टूबर को सांस्कृतिक यात्राएं निकाली जाएंगी। माता मंदिर चौराहा से रोशनपुरा चौराहा तक 31 अक्टूबर को सायं 4 बजे महानाट्य के पात्रों और जनप्रतिनिधियों के साथ विशेष सांस्कृतिक यात्रा निकाली जाएगी। युवाओं को जोड़ने के लिए 29 अक्टूबर को विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। राज्य मंत्री श्री लोधी ने प्रदेश के सभी नागरिकों से इस भव्य आयोजन में सपरिवार शामिल होने और "अभ्युदय मध्यप्रदेश" के साक्षी बनने का आह्वान किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.