जन उत्सव के रूप में मनाया जाएगा मध्यप्रदेश का 67वां स्थापना दिवस – मुख्यमंत्री चौहान

Updated on 15-10-2022 04:44 PM

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश के 67 स्थापना दिवस जन उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। प्रदेशवासियों के साथ मिल कर हम सब आगामी स्थापना दिवस तक के लक्ष्य तय कर उन्हें प्राप्त करने का संकल्प लेंगे। प्रदेश में विकास के क्षेत्र में कई उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। साथ ही हमारी परंपरा, जीवन मूल्यों और संस्कारों पर केंद्रित कई कार्यक्रम भी आयोजित हुए हैं। नर्मदा सेवा यात्रा, एकात्म यात्राएँ, अमर क्रांतिकारी शहीदों के स्मारकों का निर्माण इनमें प्रमुख हैं। इसी क्रम में महाकाल लोक के रूप में अद्भुत रचना हुई है। प्रदेश के 67वें स्थापना दिवस पर एक से सात नवम्बर तक रचनात्मक गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। यह गतिविधियाँ पुण्य-सलिला नर्मदा जी और महाकाल महालोक पर केन्द्रित होंगी। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह पर गठित मंत्री समूह के सुझावों को शामिल करते हुए गतिविधियाँ निर्धारित की गईं हैं।

मुख्यमंत्री चौहान निवास कार्यालय पर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह के संबंध में बैठक को संबोधित कर रहे थे। संस्कृति मंत्री सुउषा ठाकुर, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह वर्चुअली शामिल हुए। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्थापना दिवस पर जन सेवा अभियान में चिन्हित पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र तथा अन्य लाभ वितरण के लिए सभी जिलों में कार्यक्रम किए जाएंगे। प्रदेश के 52 जिलों में लगभग 50 लाख पात्र हितग्राही कार्यक्रम से जुड़ेंगे। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत और सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों की श्रंखला एक नवम्बर को सभी जिलों में जन अभियान परिषद के सहयोग से प्रभात फेरी निकाली जायेंगी। दोपहर एक बजे सभी जिलों में जन सेवा अभियान स्वीकृति-पत्र और अन्य लाभों के वितरण का कार्यक्रम होगा। शाम को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में पार्श्व गायक जुबीन नौटियाल की प्रस्तुति होगी। इस क्रम में दो नवम्बर को सभी जिलों में लाड़ली लक्ष्मी योजना की लाड़लियों और उनके माता-पिता के सम्मेलन किए जाएंगे। तीन नवम्बर को सभी जिलों में स्वच्छता गतिविधियाँ और महत्वपूर्ण स्थलों पर 67 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। तीन नवम्बर से ही ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं और व्यंजन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। चार नवम्बर को "एक जिला-एक उत्पाद" पर प्रदेश के सभी जिलों में गतिविधियाँ संचालित होंगी। पाँच नवम्बर को प्रदेश के गौरव पर केंद्रित नाटक, लोक नृत्य और जननायकों पर केन्द्रित प्रतियोगिताएँ होगी। छह नवम्बर को सभी जिलों में पौध-रोपण, जल-संरक्षण, ऊर्जा की बचत और पर्यावरण पर केंद्रित गतिविधियाँ की जाएंगी।

कार्यक्रमों की श्रंखला में 7 नवम्बर को सभी जिला मुख्यालय और राज्य स्तर पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होंगे। इसमें स्थापना दिवस के संदर्भ में हुई प्रतियोगिताओं और खेल गतिविधियों के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। जन सेवा अभियान में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान और पुरस्कार वितरण भी सभी जिला मुख्यालय पर होगा। साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियाँ भी होंगी, जिनमें स्थानीय परिवेश की सांस्कृतिक गतिविधियों को विशेष रूप से शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह सभी कार्यक्रम आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश की भावना को अभिव्यक्त करते हुए उत्सव और आनंद के वातावरण में होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.