मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने 7 मेगावॉट सोलर एनर्जी प्लांट के माध्यम से नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में किया प्रवेश

Updated on 09-03-2024 12:09 PM

मध्‍यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के मंदसौर जिले की भानपुरा तहसील के रातागुड़रिया के 7 मेगावॉट सोलर प्लांट का वर्चुअल उद्घाटन ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 9 मार्च को प्रातः 11 बजे करेंगे। उल्लेखनीय है कि इस सोलर प्लांट के क्रियाशील होने के बाद मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ताप एवं जल विद्युत उत्पादन के साथ सौर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में प्रवेश करेगी।

7 मेगावाट भूमि आधारित सौर विद्युत संयंत्र का हस्‍तान्‍तरण

जनवरी 2023 में जल संसाधन विभाग ने 7 मेगावॉट भूमि आधारित सौर ऊर्जा संयंत्र को ऊर्जा विभाग को हस्‍तान्‍तरित करने की पेशकश की गई थी। 8 सितंबर 2023 को जनरेटिंग कंपनी द्वारा एमओयू हस्‍ताक्षर उपरांत 2 दिसंबर 2023 को सफलता पूर्वक टेस्‍ट सिनक्रोनाइजेशन करके सौर विद्युत उत्‍पादन किया गया। एक मार्च से 7 मार्च 2024 तक लगभग 2,06,400 यूनिट सौर ऊर्जा का उत्‍पादन किया जा चुका है, जो कि अनवरत जारी है। संयंत्र से करीब एक करोड़ यूनिट ऊर्जा का वार्षिक उत्‍पादन होना संभावित है।

मेसर्स ABB/FIMAR इंजीनियर की उपस्थिति में 29 फरवरी 2024 से परफॉरमेंस गारंटी टेस्‍ट आरंभ किया गया है। 3 मार्च 2024 को खराब मौसम में 6.05 मेगावॉट सौर ऊर्जा क्षमता सफलतापूर्वक हासिल की गई। इस सोलर प्लांट की अनुमानित लागत लगभग रूपये 43.2 करोड़ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.