मध्यप्रदेश खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 20-02-2024 11:56 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश खेलों के क्षेत्र में पूरे देश में आगे जाएगा। राज्य सरकार से खेलों के लिए मूलभूत सुविधाएं तो मिल ही रही हैं, भविष्य में खिलाड़ियों को और अधिक सुविधाएं दी जाएंगी। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के खिलाड़ी कबड्डी, कुश्ती के अलावा सभी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रशिक्षकों को पदोन्नत करने का निर्णय लिया है। हर जिले में एक एक्सीलेंस कॉलेज बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ द्वारा समन्वय भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, खेल एवं युवक कल्याण तथा सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग, विधायक एवं मध्यप्रदेश ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष श्री रमेश मेंदोला, विधायक श्री संदीप जयसवाल, ओलंम्पिक संघ के सचिव श्री दिग्विजय सिंह, अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवक कल्याण श्रीमती स्मिता घाटे सहित वरिष्ठ अधिकारी, खिलाड़ी तथा खेल प्रेमी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का शाल,श्रीफल, बड़ी माला और राजाभोज की प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में 2036 और 2040 के ओलम्पिक खेलों की तैयारी भी अभी से शुरू कर दी गई है। सरकार समय रहते खेलों और खिलाड़ियों की चिंता कर रही है। प्रदेश में स्पोर्टस डिपार्टमेंट के साथ-साथ उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा आदि के साथ मिलकर खेलों को आगे बढ़ाएंगे। सभी संस्थाओं को अनुदान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओलंपिक संघ को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से 11 लाख रुपए देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आज जो शंखनाद हुआ है नए खिलाड़ियो के माध्यम से प्रदेश खेलों में आगे जाएगा। मध्यप्रदेश में खेल के विकास की बहुत संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करें, उन्होंने नई शिक्षा नीति में खेल को पाठ्यक्रम बनाया है। यह बहुत ऐतिहासिक कदम है। भारत में खेल की महत्ता है। धनुष तोड़ कर भगवान श्रीराम ने जो पराक्रम दिखाया, वह हमारे पुरूषार्थ और पराक्रम का उदाहरण है । वह जमाना गया जब सारे खेलों में हम खाली हाथ आते थे। सारे खेलों में देश के नेतृत्व का परिवर्तन और संकल्प शक्ति से पुरस्कार आ रहे हैं। सभी प्रकार के प्रमोशन में खिलाड़ियों का ध्यान रखा जाएगा।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव खेल प्रेमी और मैदानी व्यक्ति हैं। खिलाड़ी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वयं उनकी समस्याओं को दूर कर देंगे। जीतने पर विनम्र बनें। समर्पण के साथ खेलें। बड़ा आदमी विन्रमता से ही बनता है। अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। हम सौभाग्यशाली हैं कि प्रधानमंत्री जी ने छोटे खेलों को भी बढ़ावा देने का प्रयास किया है।

खेल एवं युवक कल्याण तथा सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ, यादव कुश्ती के उत्कृष्ट खिलाड़ी रहे हैं। इसलिए उनके अंदर खेल के प्रति आकर्षण है ,लगाव और भावना भी है। उन्होंने कहा कि खेल, खिलाड़ी और स्थान किसी भी सभ्य समाज के लिए आवश्यक है। पहले लोगों में खेल के प्रति उत्साह नहीं था। अभिभावक भी बच्चों को खेल से दूर रखते थे। धीरे-धीरे खेलों के प्रति सोच में परिवर्तन आया और हम खेल के हर क्षेत्र में आगे बढ़े हैं। केंद्र और राज्य सरकार ने काम किया है उसी का परिणाम है कि हमारी महिला, पुरूष और बालकों की टीमें विश्व में विजय प्राप्त कर रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन से खेलों में हम निश्चित रूप से आगे बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री ने प्रोटोकॉल की परवाह न करते हुए हारने वाली हमारी टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खेल के उन्नयन के लिए काम किया और खेल उन्नयन के लिए चिंतित रहते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों के साथ समूह चित्र खिंचवाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.