
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश में हो रही भारी बारिश के कारण प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। नर्मदा, चंबल नदियों में उफान आने की संभावना है। इसके कारण जलभराव और बाढ़ जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। विभाग ने किसानों और अन्य नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।