महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए नगरीय निकायों में पिंक बसें चलाएगी मध्‍य प्रदेश सरकार

Updated on 08-02-2024 11:58 AM
 भोपाल । महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए नगरीय क्षेत्रों में स्थानीय निकायों के माध्यम से सरकार पिंक बसें चलाएगी। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने प्रदेश में नगरीय क्षेत्रों के सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पत्र जारी कर नगरीय निकायों को व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
उन्होंने निर्देशित किया है कि यह व्यवस्था नगरीय निकायों में जल्द शुरू की जाए। इंदौर नगर निगम में प्रायोगिक तौर पर दो पिंक बसों का संचालन शुरू कर दिया है। प्रदेश में 16 नगर निगम सहित भिंड, गुना, शिवपुरी, विदिशा में नगर पालिका परिषद में पिंक बसों की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। प्रदेश में अमृत योजना एवं जेएनएनयूआरएम के तहत करीब 13 हजार नगरीय बसों का संचालन किया जा रहा है।

पिंक बसों में बस संचालक एवं परिचालक (कंडक्टर) महिला ही होगी। बसों में केवल महिला यात्री ही यात्रा कर सकेगी। महिला चालक एवं परिचालक के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य होगा। महिला चालक के लिए लाइसेंस और ट्रेनिंग की व्यवस्था होगी। स्मार्ट सिटी शहरों में पिंक बसों की निगरानी कमांड सेंटर के माध्यम से की जाएगी।

नगरीय निकायों के उन क्षेत्रों में पिंक बस की व्यवस्था की जाएगी, जहां शैक्षणिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में महिलाओं का आवागमन अधिक होता है। इसके साथ ही महिला यात्री को टिकिट की सुविधा के साथ डिजिटल रूप में पेमेंट करने की व्यवस्था भी रहेगी।

प्रदेश के जिन नगरीय क्षेत्रों में बसों की लाइव लोकेशन की सुविधा मोबाइल एप के माध्यम से प्रदान की जा रही है, यह सुविधा पिंक बसों में भी होगी। बसों में वरिष्ठ नागरिक एवं शारीरिक रूप से विकलांग यात्री के लिए सीट आरक्षित रहेगी। सभी पिंक बसों में जीपीएस एवं पैनिक बटन होंगे। शहरी क्षेत्रों में पिंक बसों के संचालन से सिटी बसों में महिला यात्रियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह निडर होकर यात्रा कर सकेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.