मध्यप्रदेश को मिली 8वें पब्लिक एयरोड्रम की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 22-02-2025 01:14 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विजनरी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश के साथ प्रदेश भी उत्तरोत्तर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि हमारे लिये प्रसन्नता की बात है कि मध्यप्रदेश को 8वें पब्लिक एयरोड्रम की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुक्रवार को दतिया हवाई अड्डे को 3सी/वीएफआर श्रेणी के तहत पब्लिक एयरोड्रम के रूप में लायसेंस प्रदान किया गया है। इस लायसेंस के मिलने के बाद दतिया हवाई अड्डा मध्यप्रदेश का 8वां सार्वजनिक हवाई अड्डा बन गया है, जो आम नागरिकों के उपयोग के लिए उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दतिया के साथ प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

सितंबर 2024 से पहले मध्यप्रदेश में केवल 5 हवाई अड्डे भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खुजराहो और ग्वालियर को ही पब्लिक यूज के लिए लायसेंस प्राप्त थे। इसके बाद 9 सितंबर 2024 को रीवा हवाई अड्डे को 3सी/आईएफआर श्रेणी में लायसेंस प्रदान किया गया। इसका उ‌द्घाटन प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा 20 अक्टूबर 2024 को किया गया। गत 23 दिसंबर 2024 को सतना हवाई अड्डे को भी 2बी/वीएफआर श्रेणी में पब्लिक एयरोड्रम के रूप में लायसेंस प्राप्त हुआ है।

दतिया हवाई अड्डा लगभग 118 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किया गया है। इस हवाई अड्डे का रन-वे 1810 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा है। हवाई अड्डे का टर्मिनल भवन 768 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है, जो प्रति घंटे 100 यात्रियों की क्षमता रखता है। एप्रोन को दो एटीआर-72 विमानों के लिए अनुकूलित किया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक्स-रे मशीन (आरबी एंड एचबी), ईटीडी, सीसीटीवी प्रणाली, डीएफएमडी, एचएचएमडी, वॉकी-टॉकी, आरटी-सेट और बैगेज हैंडलिंग सिस्टम जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएँ भी हवाई अड्डे पर स्थापित की गई हैं।

दतिया हवाई अड्डे पर यात्रियों की सुविधा के लिए टीवी, एफआईडीएस (फ्लाइट इनफॉर्मेशन डिसप्ले सिस्टम), पीए सिस्टम, रिजर्व लॉन्ज और वाई-फाई की सुविधा दी गई है। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए अग्निशमन केन्द्र में एक अग्निशमन वाहन और एक एंबुलेंस भी तैनात की गई है। सतना और दतिया हवाई अड्डों का विधिवत लोकार्पण शीघ्र किया जाएगा, इसके बाद इन हवाई अड्डों से आम यात्रियों के लिए उड़ानों का संचालन शुरू होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.