मध्य प्रदेश को मिली 4 सीधी उड़ानों की सौगात... रीवा, पटना और कोलकाता के लिए नई फ्लाइट्स शुरू, देखें कितना लगेगा किराया

Updated on 10-08-2026 12:30 PM

भोपाल। भोपाल से पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर से कोलकाता के लिए विमान सेवाओं और भोपाल से रीवा के लिए नई उड़ान का रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के राजा भोज विमानतल से शुभारंभ किया। भोपाल से रीवा के लिए विमान सेवा पहले से है, पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण नई उड़ान प्रारंभ की गई है।

यहां मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है। नई हवाई सेवाओं से उद्योग, व्यापार और पर्यटन को लाभ मिलेगा। यात्रियों के समय और धन दोनों की बचत होगी। पर्यटकों के लिए प्रदेश के विभिन्न अंचलों में आना सुगम होगा। शुभारंभ में केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू भी सम्मिलित हुए। बता दें कि मध्य प्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 के अंतर्गत वित्त पोषित योजना के अंतर्गत ये उड़ानें प्रारंभ की गई हैं।

सीएम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय विमानतल बनता है तो उसका लाभ भी मिलता है। अगले दो माह में भोपाल से शारजाह के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ान प्रारंभ होगी। इस नीति के अंतर्गत अब तक आठ हवाई मार्गों को स्वीकृति दी जा चुकी है। इनमें चार मार्गों पर उड़ान पहले से संचालित हैं, जिसमें इंदौर और अबूधाबी के बीच अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट भी शामिल है। शेष चार रूट पर रविवार को प्रारंभ की गईं। प्रदेश में विगत तीन वर्षों में तीन एयरपोर्ट्स का शुभारंभ हो चुका है।

मध्य प्रदेश हवाई सेवाओं में तेजी से आगे बढ़ रहा: केंद्रीय मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू

कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने कहा कि बेहतर हवाई संपर्क से मध्य प्रदेश की कृषि, व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बल मिलेगा। देश में विमानन सेवाओं के विस्तार के लिए बड़े स्तर पर नए विमानों की खरीद और क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उड़ान योजना के अंतर्गत 100 नए हवाई अड्डों को विकसित करने की पहल भी इसी सोच का हिस्सा है।

उन्होंने मध्य प्रदेश में एयर एंबुलेंस सेवा और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं प्रारंभ करने को अच्छी पहल बताया। कहा कि हवाई सेवाओं में प्रदेश आकांक्षी सोच और तेज गति के साथ आगे बढ़ रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
Advt.