पुरानी पेंशन प्रणाली के पक्ष में आया मप्र प्रशासनिक सेवा संघ

Updated on 09-12-2022 10:17 PM
मध्यप्रदेश में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने के पक्ष में अब मध्यप्रदेश प्रशासनिक सेवा संघ भी मैदान में आ गया है। संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर पुरानी पेंशन प्रदेश में शुरु करने और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रवर श्रेणी एवं वरिष्ठ प्रवर श्रेणी के लिए निर्धारित अर्हताकारी सेवा की अवधि में दो वर्ष की छूट दिए जाने की मांग की है।

मप्र प्रशासनिक सेवा संघ के अध्यक्ष जीपी माली और प्रभारी महासचिव किरण गुप्ता ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उन्हें राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की सेवा शर्तो, पदोन्नति, क्रमोन्नति में आ रही समस्याओं और मैदानी पदस्थापना में आ रही व्यवहारिक समस्याओं से अवगत कराया और ज्ञापन सौंपा।

संघ अध्यक्ष जीपी माली ने सीएम को सौपे ज्ञापन में कहा है कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान से वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान में क्रमोन्नति के लिए निर्धारित छह वर्ष की सेवा अवधि को शिथिल कर चार वर्ष किया जाना चाहिए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के पदों पर राज्य प्रशासनिक सेवा के सीधी भर्ती एवं पदोन्नत अधिकारियों की पोस्टिंग की जाना चाहिए।

कैडर पदों पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को ही पदस्थ किया जाना चाहिए एवं एक्स कैडर पदों पर राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के पदस्थ होंने पर क्रमोन्नति का लाभ प्रदान किया जाना चाहिए।उन्होंने राज्य प्रशासनिक सेवा संघ को शासन से मान्यता प्रदान करने की मांग की है।

अपर कलेक्टर का पद राज्य प्रशासनिक सेवा का संवर्गीय पद है अत: सभी जिलों में अपर कलेक्टर के पद पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को ही पदस्थ किया जाए। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण नहीं होंने की स्थिति में पदक्रम सूची में आवंटित वर्ष के अंतिम क्रम पर रखा जाना चाहिए। सीएम ने संघ की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.