माधुरी दीक्षित ने मुंबई में खरीदा 53वें फ्लोर पर नया अपार्टमेंट

Updated on 05-10-2022 06:12 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) इन दिनों अपनी अपकमिंग अमेजन प्राइम वीडियो ओरिजिनल 'मजा मा' (Maja Ma) को लेकर खूब खबरों में हैं। मजा मा रिलीज के नजदीक है और इसके ट्रेलर और गाने आदि दर्शकों को पसंद आ रहे हैं। इस बीच माधुरी दीक्षित को लेकर खबर आ रही है कि उन्होंने मुंबई में नया अपार्टमेंट खरीदा है। माधुरी का ये अपार्टमेंट मुंबई के लोअर परेल इलाके में स्थित है और 53वें मंजिल पर है।

माधुरी दीक्षित का नया अपार्टमेंट
  माधुरी दीक्षित ने मुंबई के लोअर परेल इलाके में नया अपार्टमेंट खरीदा है। इस अपार्टमेंट की कीमत 48 करोड़ रुपये बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये प्रॉपर्टी इंडियाबुल्स ब्लू प्रोजेक्ट में हैं और 28 सितंबर 2022 को इसकी रजिस्ट्री हुई थी। माधुरी की ये अपार्टमेंट 53वें फ्लोर पर हैं और 5384 स्क्वेयर फीट है। इस अपार्टमेंट के साथ माधुरी को 7 कार पार्किंग्स मिली हैं। इस अपार्टमेंट के सेलर Calleis Land Development Private Limited हैं।

वरली में लीज पर ली एक प्रॉपर्टी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माधुरी ने वरली के इंडियाबुल्स ब्लू बिल्डिंग में लीज पर भी एक प्रॉपर्टी ली है। बताया जा रहा है कि ये प्रॉपर्टी 29वें माले पर है और इसके लिए माधुरी ने 3 करोड़ रुपये का डिपोजिट किया है, जो हर साल  5 प्रतिशत बढ़ेगा। ये प्रॉपर्टी 5500 स्क्वायर फीट में फैली है। याद दिला दें कि बीते साल अक्टूबर में माधुरी दीक्षित ने तीन साल के लिए मुंबई में एक घर किराए पर लिया था। माधुरी किराए के घर के लिए हर महीने 12.5 लाख रुपये किराया दे रही थीं



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.