'प्रचंड' सरकार में शामिल होने की नहीं कोई हड़बड़ी, 10 सीटों वाले माधव कुमार नेपाल का ऐलान

Updated on 05-01-2023 04:07 PM
काठमांडू : नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत समाजवादी) के अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी को प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में शामिल होने की कोई हड़बड़ी नहीं है। नेपाल की 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में, नेकपा (एकीकृत समाजवादी) के पास 10 सीट हैं। माधव नेपाल ने कहा कि उनकी पार्टी सरकार में अपनी भागीदारी के बारे में निर्णय लेने में जल्दबाजी नहीं करेगी। विश्वासमत प्रस्ताव 10 जनवरी को रखने की संभावना है।
'माय रिपब्लिका' अखबार की खबर के मुताबिक, माधव नेपाल ने पार्टी से संबद्ध यूथ एसोसिएशन नेपाल, काठमांडू जिला समिति की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि राजनीतिक तस्वीर अभी स्पष्ट नहीं है और उनकी पार्टी के पोलित ब्यूरो की बैठक में भी कोई फैसला नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि वे सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों तथा सरकार में शामिल राजनीतिक दलों की गतिविधियों को देखने के बाद 10 जनवरी को इस पर फैसला करेंगे।

    तीसरी बार प्रधानमंत्री बने 'प्रचंड'

    माधव नेपाल ने दो जनवरी को नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी केन्द्र के प्रमुख प्रचंड के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने की संभावना से इनकार किया था। उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में पार्टी अच्छा कर रही है और वह किसी आरोप-प्रत्यारोप में उतरने के पक्ष में नहीं है। 'प्रचंड' ने 26 दिसंबर को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

    प्रचंड ने देउबा के बजाय थामा ओली का हाथ

    इससे एक दिन पहले प्रचंड की पार्टी नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाले चुनाव पूर्व गठबंधन से नाटकीय रूप से बाहर निकल गई और विपक्षी नेता के पी शर्मा ओली की पार्टी नेकपा-यूएमएल के साथ हाथ मिलाने की घोषणा की। प्रचंड ने 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 169 सदस्यों के समर्थन का दावा किया है। किसी राजनीतिक दल को अपने नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए 138 सीट की आवश्यकता होती है। शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व वाली नेपाली कांग्रेस के पास 89 सीट हैं, जबकि नेकपा-यूएमएल और नेकपा-माओवादी केन्द्र ने क्रमशः 78 और 32 सीट हासिल की हैं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     20 June 2026
    काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
     20 June 2026
    इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
     20 June 2026
    इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
     20 June 2026
    वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
     19 June 2026
    वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
     19 June 2026
    न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
     19 June 2026
    तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
     19 June 2026
    पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
     16 June 2026
    बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
    Advt.