एक दर्जन से ज्यादा को बनाया शिकार, कार पर लालबत्ती लगाकर करता था रंगदारी

Updated on 16-03-2023 06:43 PM

इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार फर्जी डिप्टी कलेक्टर मुकेश सिंह के बारे में नया खुलासा हुआ है। म्यूजिक स्टूडियो चलाने वाले हिमांशु के अलावा एक दर्जन से अधिक लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है। हिमांशु से पांच लाख रुपए की ठगी करने से पहले वह चार लोगों से लगभग 40 लाख रुपए की ठगी कर चुका है। हिमांशु को मुलाकात के डेढ़ साल बाद ही पता चल गया था कि मुकेश फर्जी अफसर है, लेकिन वह हमेशा रुपए देने की बात पर झांसा देकर टालता रहा। इंदौर क्राइम ब्रांच ने मुकेशसिंह को मंगलवार रात उसके होशंगाबाद स्थित घर से गिरफ्तार किया है। पढ़िए रुपए लौटाने के नाम पर बनाता था कैसे-कैसे बहाने...

इससे पहले जान लीजिए कैसे मकान मालिक तक को ले रखा था झांसे में

क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आए नकली डिप्टी कलेक्टर मुकेश सिंह से पुलिस ने उसकी मानव अधिकार आयोग की नेम प्लेट लगी कार भी जब्त कर ली है। मुकेश इसी कार पर लाल बत्ती लगाकर रंगदारी करता था। वह इंदौर में शीतल नगर में किराए के घर में रहता था। पेशे से किसान पिता ने उसे पढ़ाई के लिए बाहर भेजा, लेकिन अफसर नहीं बन पाया तो ठगी करने लगा। मकान मालिक को भी उसने अपने अफसर होने की बात कही थी। बताया जा रहा है कि आरोपी मुकेश 4 अन्य लोगों को भी जमीन और शासकीय पट्टे दिलाने के नाम पर 40 लाख ठग चुका है। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर ठगी का शिकार हुए लोगों की जानकारी निकाल रही है।

गाने का शौकीन ठग कई किस्तों में ले चुका था लाखों रुपए

पीड़ित हिमांशु ने बताया कि उसका इंदौर के पिपल्याहाना इलाके में म्यूजिक स्टूडियो है। आरोपी मुकेश गाने का शौकीन है। उससे पहली बार स्टूडियो में ही मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान मुकेश ने भरोसे में लेकर करीब डेढ़ साल में किस्तों में ले लिए। ट्रेनिंग के साथ नियुक्ति पत्र नहीं मिलने के चलते हिमांशु और उसके रिश्तेदार शशांक ने अपने परिचित के माध्यम से मुकेश सिंह की जानकारी निकाली। जिसमें इंदौर में उसकी पोस्टिंग नहीं होने की बात पता चली। इसके बाद मुकेश सिंह ने भोपाल में पदस्थ होने की बात की, लेकिन वहां भी उसकी जानकारी नहीं मिली।

हिमांशु ने परेशान होकर रुपए मांगना शुरू किया। पिछले एक साल से वह हिमांशु को रुपए देने में टाल मटोल करने लगा। इसके बाद उसने स्टूडियो पर आना भी बंद कर दिया। डिप्टी कलेक्टर के नकली होने की जानकारी मिली तो हिमांशु ने आपत्ति ली। तब मुकेश ने कहा कि मैं डिप्टी कलेक्टर ही हूं, पर मैंने किसी को थप्पड़ मार दिया था। उस घटना की शिकायत भोपाल हो गई थी। इसके बाद मेरी पोस्टिंग मानव अधिकार विभाग में कर दी गई है।

बहन की शादी के बाद, पिता का हार्वेस्टर बेच कर रुपए देने का किया वादा

दिसंबर माह में मुकेश सिंह को हिमांशु ने कहा कि उसकी बहन की शादी के लिए होशंगाबाद जा रहा है। शादी होने के बाद वह उसके रुपए चुका देगा। दिसंबर निकलने के बाद हिमांशु ने मोबाइल पर संपर्क किया और पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी। इस पर मुकेश ने कहा कि उसकी नौकरी को लेकर दिक्कत हो जाएगी। वह कुछ दिन और रुके। मुकेश ने अपने पिता का हार्वेस्टर बेचकर रुपए देने की बात कही और हिमांशु काे फिर से भरोसे में ले लिया।

दोनों मोबाइल किए बंद

मुकेश सिंह ने इसके बाद दोनों मोबाइल बंद कर लिए। हिमांशु अपनी मौसी के बेटे शशांक के साथ मुकेश के शीतल नगर वाले घर पर भी गया, जहां से उसके गांव में ही होने की जानकारी लगी। इसके बाद अपने परिचित के माध्यम से क्राइम ब्रांच के अफसरों से चर्चा की। मुकेश सिंह की जानकारी निकालने के बाद टीम उसे पकड़कर इंदौर ले आई। बताया जा रहा है कि मुकेश सिंह का पीएससी मेंस में सिलेक्शन नहीं हो पाया, इस वजह से उसने ठगी का रास्ता चुना।

भाई इलेक्ट्रीशियन, पिता करते है छोटा-मोटा काम

हिमांशु ने अपने रिश्तेदारों और परिचितों से अपने भरोसे पर मुकेश सिंह को रुपए दिए थे। उसके इंदौर से भागने के बाद पता चला कि उसने कई लोगों के साथ इसी तरह से ठगी की है। हिमांशु का परिवार काफी सामान्य है। पिता छोटा-मोटा काम करते हैं। छोटा भाई इलेक्ट्रीशियन है। क्राइम ब्रांच के अफसरों के मुताबिक मुकेश सिंह जरूरतमंद लोगों को अपना शिकार बनाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.