ऋषभ को इग्नोर करने पर मदन लाल ने राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा को लगाई लताड़

Updated on 02-11-2022 06:56 PM

भारत और बांग्लादेश के बीच एडिलेड में टी20 वर्ल्ड कप सुपर 12 के ग्रुप 1 का एक अहम मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की बल्लेबाजी पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को लेकर भी अभी स्थिति साफ नहीं है और इस मैच से वह अनफिट होने की वजह से बाहर हो सकते हैं। कार्तिक का फॉर्म भी सवालों के घेरे में है और पंत के टीम में होने से उनकी जगह पर खतरा बना हुआ है। पंत बनाम कार्तिक डिबेट में पूर्व क्रिकेटर मदन लाल ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने ऋषभ पंत के रुख पर द्रविड़, रोहित भी पर निशाना साधा है।


कार्तिक बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच में खेलेंगे या नहीं इस पर फैसला टीम मैच शुरू होने से पहले करेगी। एशिया कप से ही भारतीय टीम ने विकेटकीपर के रूप में दिनेश कार्तिक को सपोर्ट किया है। हालांकि वर्ल्ड कप में कार्तिक का फॉर्म अच्छा नहीं रहा है, जिसके बाद पंत को बतौर ओपनर टीम में शामिल करने की मांग उठी है, क्योंकि केएल राहुल का फॉर्म निराशाजनक रहा है। 

बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले मदन लाल साथ बातचीत में पंत के चयन को लेकर अपनी राय रखी है और उनका मानना है कि दिनेश कार्तिक के टीम में होने के बावजूद पंत को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जाना चाहिए। वहीं उन्होंने रोहित और द्रविड़ को मैच विनर पंत को बाहर रहने के लिए निशाना साधा है। 


मदन लाल ने कहा, ''दिनेश कार्तिक उपलब्ध हो या ना हो, मैं नहीं मानता, मेरा ख्याल है कि ऋषभ पंत को खिलाना चाहिए और अगर उसको आपको खिलाना है तो उसे आप हौसला दीजिए। इतना बड़ा बैट्समैन है और आप उसे टॉस की तरह ऊपर नीचे कर रहे हैं। वो तो खिलाड़ी है, उसका आत्मविश्वास तो जाएगा ही। सबको पता है कि वह कितना बड़ा मैच विनर है। पंत को खिलाना ही पड़ेगा चाहे कार्तिक उपलब्ध हो या ना हो।''


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: कड़े तनाव और भारी विवादों के बीच ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेलकर की। सोफी स्टेडियम…
 16 June 2026
नई दिल्ली: डंबुला में खेले गए भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में क्रिकेट का रोमांच तो चरम पर था लेकिन मैच का अंत…
 16 June 2026
अटलांटा: खेल कैसे एक खिलाड़ी को रातों-रात स्टार बना देता है इसका उदाहरण फीफा वर्ल्ड कप 2026 में देखने को मिला। केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा ने स्पेन को एक…
 16 June 2026
दांबुला: वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में तो रहते ही हैं साथ ही मैदान पर उनके व्यवहार की भी खूब बात हो रही है। मुद्दा इंडिया-ए बनाम…
 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
 15 June 2026
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
 15 June 2026
फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
 15 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
Advt.