लग्जरी कार्स, आलीशान घर, 23 साल के पृथ्वी शॉ की संपत्ति जानकर हिल जाएंगे

Updated on 11-08-2023 03:32 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का तीनों फॉर्मेट में प्रतिनिधित्व कर चुके युवा पृथ्वी शॉ इस समय काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे हैं। दरअसल, उन्होंने इंग्लैंड में चल रहे रॉयल लंदन कप कप में दोहरा शतक ठोका है। उन्होंने खेली गई 244 रन की तूफानी पारी में 24 चौके और 8 छक्के ठोके हैं। उन्होंने आने वाले एशिया कप और वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन आज हम शॉ के खेल की बात नहीं बल्कि उनकी नेट वर्थ की बात करेंगे। शॉ 23 साल की उम्र में ही करोड़ों के मालिक हैं। आप इनकी लग्जरी लाइफ के बारे में सुनकर हिल जाएंगे।
आपको बता दें कि महज 23 साल की उम्र में पृथ्वी शॉ की नेट वर्थ लगभग चार मिलियन डॉलर की है। भारतीय करंसी में देखें तो शॉ 25 करोड़ रुपये के मालिक हैं। उनकी सालाना सैलरी 0.5 मिलियन डॉलर है। इसके अलावा बात करें शॉ की मंथली सैलरी की, तो पृथ्वी एक महीने में 40,000 डॉलर से ज्यादा कमाते हैं।

विरार में है लग्जरी हाउस

पृथ्वी शॉ का महाराष्ट्र के विरार में एक लग्जरी डिजाइनर घर है। इसके अलावा,पृथ्वी शॉ के पास देश भर में कई रियल-एस्टेट संपत्तियां भी हैं। स्टार बल्लेबाज का कार कलेक्शन भले ही छोटा हो। लेकिन उनके पास दुनिया की कुछ बेहतरीन लग्जरी कारे हैं। उनकी कार कलेक्शन में एसयूवी शामिल हैं।

पृथ्वी शॉ एस्टिमेटिड (अनुमानित) नेट वर्थ- 25 करोड़

सालाना इंकोम- 7.5 करोड़
आईपीएल फीस- 7.5 करोड़

लग्जरी कार्स- 1.5-2 करोड़

ब्रेंड एंडोर्समेंट फी- 1 करोड़

ऐसे हैं पृथ्वी शॉ के आंकड़ें

पृथ्वी शॉ ने अब तक भारत के लिए 5 टेस्ट, 6 वनडे और 1 टी20 मुकाबला खेला है। टेस्ट में उन्होंने एक शतक और अर्धशतक की बदौलत 339 रन बनाए हैं। वनडे में उनके नाम 189 रन हैं जबकि टी20 में उनका अब तक खाता नहीं खुला है। आईपीएल की बात करें तो, आईपीएल में शॉ ने खेले गए 71 मुकाबलों में 145 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 1694 रन बनाए हैं। आईपीएल में उनके नाम 13 फिफ्टी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.