‘गाली-गलौज की, एडमिशन कैंसिल करने की धमकी दी’, रमजान के खाने को लेकर हुए विवाद में लुधियाना के वाइस चांसलर का इस्तीफा

Updated on 26-02-2026 11:48 AM
लुधियाना: लुधियाना की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया है। उन पर आरोप था कि उन्होंने रमजान के खाने के इंतजाम को लेकर बहस के दौरान एक कश्मीरी स्टूडेंट्स के साथ गाली-गलौज की। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें सीटी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर नितिन टंडन को गाली-गलौज करते और स्टूडेंट्स को धमकी देते हुए दिखाया गया है

'एडमिशन कैंसिल करने की दी धमकी'

नितिन टंडन का इस्तीफा तब आया जब पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता इल्तिजा मुफ्ती और जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से दखल देने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि सीटी यूनिवर्सिटी में कश्मीरी मुस्लिम स्टूडेंट्स को रमजान के खाने का इंतजाम करने के लिए कहने पर परेशान किया जा रहा है और उन्हें निकालने की धमकी दी जा रही है। जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने दावा किया कि उन्हें हॉस्टल में रहने वाले बच्चों से शिकायतें मिली हैं, जिसमें आरोप लगाया है कि यूनिवर्सिटी मेस में सेहरी (सुबह का खाना) और इफ्तार (व्रत खोलने का खाना) का समय मांगने पर उन्हें हॉस्टल से निकालने और एडमिशन कैंसिल करने की धमकी दी गई है।

इल्तिजा मुफ्ती ने की कार्रवाई की मांग

इल्तिजा मुफ्ती ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “प्रिय भगवंत मान जी, क्या आप सीटी यूनिवर्सिटी पंजाब के वाइस चांसलर का कश्मीरी मुस्लिम स्टूडेंट्स के साथ गाली-गलौज और बदमाशी का समर्थन करते हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने रमजान के महीने में इफ्तारी और सेहरी के लिए खाना मांगा था? हैरान हूं कि पंजाब जैसे राज्य में भी कश्मीरियों पर हमला आम बात हो गई है। हम वाइस चांसलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। बाकी सब सिर्फ दिखावा है।”

इफ्तार के लिए नहीं दिया गया खाना'

यूनिवर्सिटी के मुस्लिम स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया कि इस साल उन्हें इफ्तार के लिए खाना नहीं दिया गया। स्टूडेंट्स ने कहा कि पहले यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन उन्हें रोजा खोलने के लिए खाना देता था। अनंतनाग के डी फारमा के स्टूडेंट ओवैस ने कहा कि हमने यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन से कहा कि हमें रोजा खोलने के लिए खाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लेकिन पांच दिन इंतजार करने के बाद भी कोई एक्शन नहीं हुआ। इसलिए, विरोध में हमने उस मेस को बंद कर दिया जहां हम इफ्तार करते थे, न कि उस कॉमन मेस को जहां दूसरे स्टूडेंट्स खाते थे। ओवैस ने कहा कि इसके बाद वीसी टंडन समेत यूनिवर्सिटी के अधिकारी वहां पहुंचे और बहस शुरू हो गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.