भोपाल में पहली बार LSD ड्रग तस्करी का खुलासा:19 साल का छात्र गिरफ्तार

Updated on 03-07-2025 11:44 AM

भोपाल में पहली बार एलएसडी (LSD) ड्रग की तस्करी का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच और नारकोटिक्स विंग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1.96 ग्राम एलएसडी ड्रग बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50 हजार रुपए बताई जा रही है।

एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भोपाल में एक युवक केरल से डाक के माध्यम से एलएसडी ड्रग मंगा रहा है। सूचना के बाद युवक पर नजर रखी गई। बुधवार को चांदबड़ रोड स्थित सिकंदरी सराय पोस्ट ऑफिस में एक संदिग्ध पार्सल पहुंचा, जो करन शर्मा नामक युवक के नाम था। जैसे ही युवक ने पार्सल रिसीव किया, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि पार्सल में मादक पदार्थ है। जब पार्सल खोला गया, तो उसमें 1.96 ग्राम एलएसडी ड्रग मिली। आरोपी की उम्र 19 वर्ष है और वह एक प्राइवेट स्कूल से 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा है।

यूट्यूब पर वीडियो देखकर सीखा

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह तरीका यूट्यूब पर वीडियो देखकर सीखा। वह "DAUNT LINK" नाम की वेबसाइट से एलएसडी ड्रग ऑर्डर करता था और उसे पार्सल के जरिए मंगवाता था। इससे पहले भी वह दो बार इसी तरीके से ड्रग मंगा चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

12 घंटे तक रहता है LSD ड्रग का नशा

LSD यानी Lysergic Acid Diethylamide एक हॉल्यूसिनोजेनिक ड्रग है, जो व्यक्ति के मानसिक संतुलन और सोचने की क्षमता को गहराई से प्रभावित करती है। इसका असर व्यक्ति की संवेदनाओं, भावनाओं और समय की धारणा तक को बदल सकता है। यह ड्रग पेपर टैब, लिक्विड ड्रॉप या कैप्सूल के रूप में लिया जाता है। इसका असर सेवन के 20 से 90 मिनट के भीतर शुरू हो जाता है और नशा 12 घंटे तक बना रह सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.