लगातार चार महीने सस्ता होने के बाद महंगा हुआ LPG सिलेंडर, जानिए कितनी पहुंच गई है कीमत

Updated on 01-08-2024 02:57 PM
नई दिल्ली: सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की है। यह 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में की गई है। दिल्ली में अब इसकी कीमत 1652.50 रुपये हो गई है जो पिछले महीने 1646 रुपये थी। इस तरह इसकी कीमत में 6.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। कोलकाता में अब इसकी कीमत 1764.50 रुपये, मुंबई में 1605 रुपये और चेन्नई में 1817 रुपये हो गई है। बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। इससे पहले लगातार चार महीने इसकी कीमत में कटौती की गई थी। हालांकि घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत में एक बार फिर कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपये बनी हुई है।
19 किलो वाले सिलेंडर को हलवाई इस्तेमाल करते हैं। इसकी कीमत में बढ़ोतरी के बाद बाहर खाना-पीना महंगा हो सकता है। इससे पहले लगातार चार महीने इसकी कीमत में कटौती की गई थी। 1 जुलाई को इसकी कीमत में 30 रुपये की कटौती की गई थी। इसी तरह 1 जून को इसकी कीमत में 69.5 रुपये की भारी कटौती की गई थी। उससे पहले 1 मई को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 19 रुपये कम किया गया था। 1 अप्रैल को इसमें 30.5 रुपये की कटौती हुई थी। उससे पहले फरवरी और मार्च में एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.