खूब भाया इंदौरी नमकीन, मांडू की खूबसूरती के साथ ली सेल्फी

Updated on 15-02-2023 07:10 PM

जी-20 सम्मेलन में विदेशों से कई मेहमान इंदौर आए हैं। इंदौर के साथ ही उन्होंने मांडू की खूबसूरती भी देखी। इंदौर में चल रहे जी-20 समूह के एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की तीन दिन बैठक का समापन बुधवार को होगा। इधर दो दिन तक इंदौरी जायके और मौसम का मजा ले रहे जी-20 समूह के सदस्यों को यहां का नमकीन बहुत पसंद आया।

रशिया के सदस्यों ने इंदौर में हिंदू रीति रिवाज से होने वाली विवाह की परंपराएं भी जानीं। सदस्यों ने हल्दी-मेहंदी और सात वचन के बारे में भी जानकारी ली। रशिया के दल में शामिल पोलिना जिनडेव, टाटिआना वोलोडेको और कोनटानटिन को इंदौर का नमकीन भी काफी पंसद आया। रशिया का ये दल होटल रेडिसन में रुका है। वे जब जी-20 समिट से लौटे तो उन्होंने होटल में एक बारात का स्वागत होते देखा। पोलिया और टाटिआना ने शादी वाले परिवार से रीति-रिवाज समझे।

इंदौर का स्वागत सत्कार लगा अच्छा

इटली से आई क्लाउडिया और ग्रेंजीलिया को इंदौर सफाई, स्वागत-सत्कार काफी अच्छा लगा। 12 फरवरी को ही वे इंदौर पहुंचे थे। बैंठकों के अलावा वे इंदौर में भी घूमे। 56 दुकान पर कई व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया। साथ ही सांवेर रोड पर एक ढाबे पर भी खाना खाया।

मांडू में थिरके मेहमान

आपको बता दे कि मंगलवार को अलग-अलग देशों से आए मेहमान मंगलवार को मांडू भी पहुंचे थे। जहाज महल परिसर में अतिथियों के स्वागत में स्थानीय कलाकारों ने जमकर नृत्य किया। लगा भगोरिया की मस्ती अभी से छा गई है और विदेशी मेहमान भी इस पर झूमने लगे। कृषि समूह की बैठक में शामिल होने आए मेहमानों ने ग्राम सिलोटिया में किसानों से भी बात की। मांडू में लाइट एंड साउंड का शो भी हुआ।

सिंधिया ने कहा देश की ड्रोन पॉलिसी तैयार, एक माह में जारी होगी, रेड, यलो और ग्रीन जोन पॉलिसी

इधर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि देश में ड्रोन को लेकर पॉलिसी बन चुकी है। एक महीने में रेड जोन, यलो जोन और ग्रीन जोन तय होने के बाद इसकी गाइडलाइन भी जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा था कि देश और दुनिया में एग्रीकल्चर इको सिस्टम बनाने के लिए थ्री-एस पॉलिसी पर काम करना होगा। थ्री-एस यानी स्मार्ट, सस्टेनेबल और सभी को सर्व कर पाने में सक्षम है।

फलों-सब्जियों में भारत दूसरे व अनाज में तीसरे नंबर पर

सिंधिया ने जी-20 देशों के प्रतिनिधियों से कहा कि मप्र सोया, दाल व लहसुन के उत्पादन में आज उभर चुका है। देश के सबसे पांच बड़े दूध उत्पादक राज्यों में मप्र भी शामिल हो चुका है। विश्व में दूसरे नंबर पर फल व सब्जियों के क्षेत्र और तीसरे नंबर पर अनाज के उत्पादन के रूप में हमारा स्थान है। इसमें 8 सालों में हम 265 मिलियन टन से 314 मिलियन टन तक पहुंच चुके है। कृषि को प्रोत्साहन देने से उत्पादन करीब 4.5 गुना बढ़ाकर 10.50 गुना मिलियन डॉलर आज हो चुका है।

किसानों को पैदावार, टेक्नोलॉजी और मार्केटिंग से मिली नई राह

सिंधिया ने कहा एक थ्री-एस स्ट्रेटेजी एग्रीकल्चर इकोसिस्टम के लिए अपनानी होगी। एक ऐसी स्ट्रेटेजी विश्व के लिए जो स्मार्ट हो, जो सस्टेनेबल हो जो सभी को सर्व कर पाए। स्मार्ट के क्षेत्र में ड्रोन की टेक्नोलॉजी को इस्तेमाल करके की जा सकती है। कृषकों के लिए जहां एक तरह सहूलियत हो रही है, स्वास्थ्य की सुविधाएं मिल रही है वहीं दूसरी तरफ उत्पादन में बढोतरी हो सकती है। सस्टेनेबल में एक-एक किसान को पैदावार बढ़ाने के लिए क्षमता, टेक्नोलॉजी और मार्केटिंग के लिए इनपुट्स ये बजट के आवंटन के आधार पर भी हम लोग कर पाए हैं।

आज आखिरी दिन, ये सब होगा

तीसरे दिन 5 सत्र होंगे। सुबह बाइलेट्रल मीटिंग शुरू हुई। इसके बाद फूड सिक्योरिटी और न्यूट्रीशियन पर 12 बजे तक चर्चा होगी। दूसरे सत्र में सस्टेनेबल एग्रीकल्चर विद वलाइमेट स्मार्ट एप्रोच पर साढ़े 12 बजे डेढ़ बजे तक चर्चा चलेगी। शाम 5 बजे बैठक से मिले निष्कर्षों का ड्राफ्ट तैयार कर अगली मीटिंग में रखा जाएगा। आखरी दिन केंद्रीय कृषि विभाग की जॉइंट सेक्रेटरी शुभा ठाकुर, एडिशनल सेक्रेटरी डॉ. अभिलाष लिखी, जी-20 की जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. स्मिता सिरोही संबोधित करेंगे। 7 बजे से डिनर होगा।

इंदौर के बाद ऐसा होगा बैठकों का दौर

इंदौर में जी-20 समूह में कृषि कार्य समूह की पहली बैठक डिप्टी स्तर के अधिकारियों की थी। दूसरी बैठक चंडीगढ़ में 29, 30, 31 मार्च को होगी। इसके बाद कृषि क्षेत्र से जुड़े सीनियर साइंटिस्ट की मीटिंग अप्रैल में वाराणसी में होगी। जून में कृषि मंत्री समूह की बैठक हैदराबाद में होगी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों की माने तो यह क्रम हर विभाग के लिए हो रही जी-20 समूह की बैठक के लिए होगा। कृषि मंत्री समूह की बैठक के बाद निष्कर्ष निकलेगा, वह ड्राफ्ट फाइनल होगा।

जी-20 देशों की इंदौर में मीटिंग से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें

भारत विश्व में सबसे बड़ा दूध उत्पादक:एग्रीकल्चर इकोसिस्टम के लिए विश्व को अपनानी होगी थ्री-S स्ट्रेटेजी

भारत की जी-20 अध्यक्षता के तहत एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप (AWG) की पहली मीटिंग के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बैठक में शिरकत की। सुबह 9.30 बजे पहला सेशन शुरू हो गया। मंत्री सिंधिया ने जी-20 सदस्यों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से चर्चा की। सेशन के बाद मंत्री सिंधिया ने मीडिया को बताया कि कृषि का क्षेत्र भारत के लिए अति महत्व के इतिहास से लेकर आज तक और आज से लेकर भविष्य तक रहेगा।

सिंधिया ने कहा कि यह कार्यक्रम मप्र में आयोजित होना सबसे उचित है। मप्र ने कृषि के क्षेत्र में पिछले 18 सालों में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सिंचाई का रकबा करीब 2 लाख हेक्टेयर होता था वही रकबा 18 सालों में 50% बढ़कर 200 लाख हेक्टेयर से 300 लाख हेक्टेयर हो चुका है। मप्र में करीब 163 लाख टन अनाज का उत्पादन होता था, आज 619 लाख टन का उत्पादन हुआ है यानी 400 गुना वृद्धि हुई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल सहित इसके आसपास की बेशकीमती सरकारी जमीनों को भू-माफियाओं और अतिक्रमण की चपेट से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन एक हाईटेक व्यवस्था लागू करने जा रहा…
 29 June 2026
भोपाल। भोपाल दुग्ध संघ ने दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए दूध खरीद दर में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। संघ ने दूध की खरीद दर बढ़ाकर 870…
 29 June 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बहुचर्चित मामले में आरोपित सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला के घर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरी की वारदात हुई। बदमाशों ने पीछे के…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
भोपाल। शहर बहुचर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में मंगलवार को कोर्ट नए सिरे से सुनवाई करने जा रहा है। इस दौरान सेवानिवृत्त जिला जज गिरिबाला सिंह के लंबित आवेदनों…
 29 June 2026
 इंदौर। यशवंत क्लब में रविवार को मैनेजिंग कमेटी को लेकर हुए चुनाव काफी दिलचस्प रहे। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली, दोनों पदों पर…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
 भोपाल। ऐशबाग के सुदामा नगर में रेलवे से सेवानिवृत्त हेमंत फिलेमोन उर्फ हेमंत बारिक और उनकी पत्नी शकुंतला फिलेमोन की दोहरे हत्याकांड की जांच अब गहन हो गई है। पुलिस…
 29 June 2026
मध्य प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था अब डिजिटल युग में एक बड़ा कदम रखने जा रही है। प्रदेश सरकार ने अदालतों में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के उपयोग को आसान और पारदर्शी बनाने…
Advt.