Parineeti Chopra और Raghav Chadha की Love Story, पंजाब में ऐसे हुई थी दोनों की पहली मुलाकात, नजरें हुई थीं चार

Updated on 13-05-2023 08:40 PM
बॉलीवुड की बिंदास गर्ल परिणीति चोपड़ा शनिवार, 13 मई को दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी के राज्‍यसभा सांसद राघव चड्ढा से सगाई कर रही हैं। बीते कई महीनों के दोनों के रिश्‍ते को लेकर तमाम तरह के कयास लग रह थे। इस बीच दोनों कभी साथ में लंच और डिनर तो कभी आईपीएल मैच एंजॉय करते हुए नजर आए। परिणीति की उंगलियों में सगाई की अंगूठी भी नजर आ चुकी है। समझा जा रहा है कि दोनों ने अप्रैल महीने में परिवार की मौजूदगी में रोका कर ल‍िया है। जबकि शनिवार को ऑफिशयली सगाई कर रहे हैं। दिल्‍ली में इंडिया गेट के न‍िकट कपूरथला हाउस में शाम 8 बजे सगाई होने वाली है। हालांकि, ऐसे में यह जानना भी द‍िलचस्‍प है क‍ि दोनों की लव स्टोरी कब और कैसे शुरू हुई, दोनों ने कब डेट करना शुरू किया... अगर आप भी इन्हीं सवालों के जवाब ढूंढ रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि इनकी पहली मुलाकात कहां हुई थी।

पंजाब में राघव से पहली बार मिली थीं परिणीति

Parineeti Chopra- Raghav Chadha First Meting: परिणीति चोपड़ा पहली बार राघव चड्ढा से पंजाब में मिली थीं। उन दिनों वो वहीं शूटिंग कर रही थीं। ये अभी तक मालूम नहीं है कि दोनों कितने समय से साथ हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि कम से कम 8 महीने हो गए हैं, क्योंकि बात सगाई और शादी तक आ पंहुची है।

इन सेलेब्स ने परिणीति-राघव के रिश्ते पर लगाई मुहर

Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement: परिणीति और राघव ने भले ही अपने रिश्ते की स्थिति के बारे में कुछ नहीं कहा हो, लेकिन बीते द‍िनों सिंगर-एक्टर हार्डी संधु ने बताया था कि ये दोनों घर बसाने की पूरी तैयारी कर रहे हैं। वहीं, 'आप' मेंबर संजीव अरोड़ा ने भी सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई दी थी। हार्डी और प्रियंका ने Code Name: Tiranga में साथ काम किया था। तब एक्ट्रेस ने उनसे कहा था कि वो तभी शादी करेंगी, जब उन्हें लगेगा कि सही लड़का मिल गया है। इस बीच प्र‍ियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने भी परिणीति को सगाई की बधाई दी है।

प्रियंका चोपड़ा भी पहुंचीं मुंबई

इन सबके बीच परिणीति की कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा भी शन‍िवार सुबह द‍िल्‍ली पहुंच चुकी हैं। हालांक‍ि उनके पत‍ि पति निक जोनस और बेटी मालती संग नहीं आए हैं। वैसे, प‍िछले द‍िनों ही जब प्र‍ियंका और न‍िक बेटी के साथ मुंबई पहुंचे थे, तब राघव से चोपड़ा-जोनस फैम‍िली ने मुलाकात की थी। प्रि‍यंका तब अपनी वेब सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन के ल‍िए इंडिया आई थीं। वह मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्‍चरल सेंटर के कार्यक्रम में भी पहुंची थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.