मई में बैंकों में छुट्टियों की भरमार! इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक, देख लें हॉलिडे की पूरी लिस्ट

Updated on 29-04-2024 01:52 PM
नई दिल्ली: अगर आपका बैंक से संबंधित कोई काम है तो उसे फटाफट अभी से निपटा लें। अप्रैल का महीना खत्म होने में अभी कुछ दिन ही बचे हैं। इसके बाद मई महीने की शुरुआत हो जाएगी। मई महीने में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। बैंक कई दिन बंद रहने वाले हैं। ऐसे में आपका बैंक से संबंधित काम अटक सकता है। आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, मई महीने में कुल 14 दिन बैंक बंद (Bank Holidays in May 2024) रहने वाले हैं। ऐसे में आप अभी से बैंक संबंधित अपने जरूरी काम फटाफट निपटा लीजिए। जिससे आपको किसी तरह की समस्या का कोई सामना न करना पड़े। मई में 14 दिनों की छुट्टियों में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के साथ-साथ रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार भी शामिल हैं। यहां हम आपको बैंक में छुट्टियों की पूरी लिस्ट देने जा रहे हैं। आप इन तरीखों को नोट जरूर कर लें। आइए देखते हैं अगले महीने यानी मई में कौन सी तारीखों पर बैंक बंद रहने वाले हैं।

इन तरीखों पर बंद रहेंगे बैंक

1 मई - मई दिवस (बुधवार) - महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, असम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, केरल, बंगाल, गोवा, बिहार में बैंक बंद रहेंगे।
7 मई - लोकसभा आम चुनाव 2024 (मंगलवार) - गुजरात, मध्य प्रदेश, गोवा में बैंक बंद।
8 मई - रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती (बुधवार) - बंगाल में बैंक बंद।
10 मई - बसवा जयंती/अक्षय तृतीया - कर्नाटक में बैंक बंद।
13 मई - लोकसभा आम चुनाव 2024 (मंगलवार) - श्रीनगर में बैंक बंद।
16 मई - राज्य दिवस (गुरुवार) - सिक्किम में बैंक बंद।
20 मई - लोकसभा आम चुनाव 2024 (सोमवार) - महाराष्ट्र में बैंक बंद।
23 मई - बुद्ध पूर्णिमा (गुरुवार) - त्रिपुरा, मिजोरम, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू, लखनऊ, बंगाल, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर में बैंक बंद।
25 मई - नजरूल जयंती/लोकसभा आम चुनाव 2024 (चौथा शनिवार) - त्रिपुरा, ओडिशा में बैंक बंद।
26 मई - रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे।


ऑनलाइन सुविधाएं रहेंगी चालू

बैंक बंद के दौरान बैंक से जुड़े काम आप मोबाइल या नेट बैंकिंग के जरिए भी कर सकते हैं। इसके अलावा एटीएम पर जाकर भी बैंकिंग सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। बैंक बंद रहने के दौरान सभी ऑनलाइन सुविधाएं चालू रहने वाली हैं। इनके जरिए आप अपने बैंक से संबंधित ज्यादातर काम घर बैठे ही निपटा सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.