2,700 रुपये का घाटा और 3 रुपये का डिविडेंड... देश के सबसे महंगे स्टॉक के साथ यह क्या हो गया?

Updated on 08-11-2024 02:57 PM
नई दिल्ली: देश में सबसे महंगे शेयर वाली कंपनी एमआरएफ ने शुक्रवार को सितंबर तिमाही का रिजल्ट जारी किया। फाइनेंशियल ईयर 2024 को दूसरी में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 20% की गिरावट के साथ 455 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 572 करोड़ रुपये था। इस अवधि के लिए कंपनी का परिचालन से राजस्व 11% बढ़कर 6,760 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 3 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश भी घोषित किया और 19 नवंबर को रिकॉर्ड तिथि निर्धारित की।

टायर बनाने वाली इस कंपनी ने जुलाई-सितंबर 2024 की अवधि के लिए 974 करोड़ रुपये का EBITDA दर्ज किया, जो पिछले साल की समान अवधि में दर्ज 1,129 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 14% कम है। दूसरी तिमाही में कंपनी का मार्जिन भी घटकर 14.4% रह गया। तिमाही के लिए कुल व्यय पिछले साल की समान तिमाही के 5,497 करोड़ रुपये से 16% बढ़कर 6,363 करोड़ रुपये हो गया। सितंबर तिमाही में कंपनी का कर पूर्व लाभ पिछले वर्ष की तिमाही के 791 करोड़ रुपये की तुलना में 20% गिरकर 631 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी का शेयर


शुक्रवार को बीएसई पर कंपनी का शेयर करीब तीन फीसदी गिरावट के साथ 117500.00 रुपये पर आ गया था। पिछले सत्र में यह 120958.70 रुपये पर बंद हुआ था। एमआरएफ देश का सबसे महंगा शेयर है। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 151,283.40 रुपये और न्यूनतम स्तर 107,200.00 रुपये है। केरल के एक ईसाई परिवार में जन्मे के. एम मैमन मापिल्लई ने एमआरएफ की स्थापना की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.