अक्टूबर में त्योहारों की लंबी लिस्ट, 21 दिन बंद रहेंगे बैंक

Updated on 01-10-2022 05:31 PM
अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है। अक्टूबर के महीने में दुर्गा पूजा, गांधी जयंती, दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा जैसे कई महत्वपूर्ण त्योहार हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के मुताबिक, इस महीने बैंक कुल 21 दिनों के लिए बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में नियमित छुट्टियां भी शामिल हैं जैसे महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार। ऐसे में अगर आपको इस महीने बैंक रिलेटेड कोई जरूरी काम है तो आपको पहले लिस्ट देख लेनी चाहिए। 

सभी राज्यों के लिए नियम अलग-अलग
बता दें कि ये सभी छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी। RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays List 2022) के मुताबिक, बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में खास अवसरों की अधिसूचना पर भी निर्भर करता है। 

देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट - (Bank Holidays List in October 2022)
1 अक्टूबर - अर्धवार्षिक क्लोजिंग - सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे। 
2 अक्टूबर - गांधी जयंती 
3 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) की वजह से सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, केरल, बिहार और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे। 
4 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (दशहरा)/ शंकरदेव के जन्मोत्सव की वजह से कर्नाटक, उड़ीसा, सिक्किम, केरल, बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, असम, बिहार और मेघालय में बैंक कर्मियों की छु्ट्टी रहेगी। 
5 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (दशमी)/ शंकर देव जन्मोत्सव की वजह से मणिपुर को छोड़कर देशभर के बैंक बंद रहेंगे। 
6 अक्टूबर - दुर्गा पूजा की वजह से गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। 
7 अक्टूबर - दुर्गा पूजा की वजह से गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। 
13 अक्टूबर - करवा चौथ की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 
14 अक्टूबर - जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। 
18 अक्टूबर - कटि बिहू की वजह से गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे। 
24 अक्टूबर - काली पूजा/नरक चतुर्दशी/दिवाली/लक्ष्मी पूजा की वजह से हैदराबाद, इम्फाल और गंगटोक को छोड़कर देश के अन्य शहरों में बैंक बंद रहेंगे। 
25 अक्टूबर - लक्ष्मी पूजा/दिवाली/गोवर्धन पूजा की वजह से गंगटोक, हैदराबाद, इम्फाल और जयपुर में बैंक बंद रहेंगे। 
26 अक्टूबर - भाई दूज जैसे त्योहारो की वजह से अहमदाबाद, बेंगलुरू, बेलापुर, देहरादून, गंगटोक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिलांग और शिमला में बैंक बंद रहेंगे। 
27 अक्टूबर - भाई दूज/चित्रगुप्त जैसे त्योहारों की वजह से लखनऊ, कानपुर, इम्फाल और गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। 
28 अक्टूबर - डाला छठ/सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती की वजह से बैंक अहमदाबाद, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
 27 July 2026
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
 27 July 2026
नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। लेकिन देश की इकॉनमी पर एक ऐसा जंग लगा है जो सालाना 14 लाख करोड़ रुपये…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इससे दुनिया भर में हाहाकार मच गया था। कच्चे तेल की कीमत कई महीनों तक 100…
 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
Advt.