लोकायुक्त पुलिस को नहीं मिल रहा सौरभ शर्मा का साथी चेतन गौर, फोन भी बंद

Updated on 04-01-2025 12:44 PM

 भोपाल चार जांच एजेंसियों के मोस्ट वांटेड सौरभ शर्मा का पता नहीं चल रहा है। एजेंसियां यह भी पता नहीं कर पाई हैं कि वह दुबई में है या भारत आ गया। उधर, सौरभ शर्मा के खास चेतन गौर का फोन भी बंद बताया जा रहा हैलोकायुक्त पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि बयान लेने के लिए उसकी तीन दिन से तलाश की जा रही है, पर पता नहीं चल रहा है। इसके पहले आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय में पहुंचकर चेतन अपने बयान दर्ज कर चुका है।

सौरभ शर्मा की मां के बयान लिए थे

लोकायुक्त पुलिस ने तीन दिन पहले सौरभ की मां उमा शर्मा की बयान लिए थे। उसी दिन से पुलिस चेतन को खोज रही है। पुलिस ने सौरभ शर्मा, उसकी पत्नी दिव्या शर्मा, उमा शर्मा के अतिरिक्त सौरभ के सहयोगी चेतन गौर और शरद जायसवाल को सम्मन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था।

चेतन का फोन बंद था

10 दिन बाद भी इनमें से कोई बयान दर्ज करने के लिए नहीं पहुंचा तो, मामले में लोकायुक्त पुलिस के जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह तीन दिन पहले औचक रूप से सौरभ के घर पहुंच कर उसकी मां उमा से पूछताछ की। बयान के लिए चेतन से भी संपर्क किया, लेकिन उसका फोन बंद था। उसके बाद से पुलिस लगातार उसे तलाश रही है।

चेतन के नाम भी करोड़ों की संपत्ति मिली

चेतन से पूछताछ में पुलिस को सौरभ के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती हैं। 18 दिसंबर को सौरभ शर्मा और चेतन गौर के आवास पर लोकायुक्त पुलिस के छापे में चेतन के नाम भी करोड़ों की संपत्ति मिली है। चेतन से पूछताछ कर पुलिस यह पता करना चाहती है कि उसके नाम जो संपत्ति है वह वास्तविक में उसी की है या सौरभ ने उसके नाम बेनामी संपत्ति बनाई थी।

चेतन की कार का उपयोग सौरभ कर रहा था

छापे में चेतन के नाम पेट्रोल पंप, फिशरीज का ठेका, ई -7 अरेरा कालोनी में आवास के दस्तावेज मिले थे। जिस कार में 54 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये नकद मिले थे वह भी चेतन के नाम ही है।

हालांकि, आयकर विभाग को पूछताछ में चेतन ने बताया कि कार का उपयोग सौरभ ही कर रहा था। उल्लेखनीय है कि सौरभ और उसके करीबियों के यहां लोकायुक्त, ईडी और आयकर छापे में लगभग 100 करोड़ रुपये की संपत्ति मिल चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.