जिला न्यायालय में हुआ लोक अदालत का शुभारंभ, रखे जाएंगे 72000 से भी अधिक मामले

Updated on 13-05-2023 06:24 PM

भोपाल । भोपाल जिला न्यायालय में आज सुबह 10:30 बजे नेशनल लोक अदालत का जिला प्रधान न्यायधीश मनोज श्रीवास्तव ने शुभारंभ किया। इस दौरान भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी भी मौजूद थे। जिला न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर लोक अदालत की शुरुआत की। बैरसिया में भी नेशनल लोक अदालत का आयोजन हो रहा है। लोक अदालत में लगभग 72 हजार से अधिक मामले रखे जा रहे हैं। जिनका आपसी सहमति और सुलाह से निराकरण होगा।

अदालत में न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, चैक बाउंस के प्रकरण बैंक वसूली प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, विद्युत अधिनियम के प्रकरण, वैवाहिक विवाद के प्रकरण, भूमि अधिग्रहण के प्रकरण और सभी प्रकार के सिविल एवं भूमि विवाद के प्रकरण एवं न्यायालयों में लंबित समस्त प्रकार के राजीनामा योग्य प्रकरण रखे जाएंगे। मुकदमा पूर्व प्रकरण में चैक संबंधी विवाद, बैंक वसूली विवाद, विद्युत बिल, विद्युत चोरी संबंधी विवाद, नगर पालिका में जलकर, संपत्तिकर के विवाद संबंधी प्रकरण, परिवार परामर्श केन्द्र के समझौता योग्य प्रकरण, यातायात के उल्लंघन से संबंधित "ई-चालान" संबंधी प्रकरण भी रखे जाएंगे। लोक अदालत में प्रकरण का राजीनामा होने से न्यायालय शुल्क वापस हो जाती है,लोक अदालत का आदेश / निर्णय अंतिम होता है।
कहां कितने प्रकरण रखे जाएंगे

जिला न्यायालय भोपाल कुटुम्ब न्यायालय भोपाल- 49

सिविल न्यायालय बैरसिया - 05

श्रम न्यायालय परिवार परामर्श केन्द्र- 01

म.प्र. भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण - 64

नेशनल लोक अदालत के लिए रेफर्ड प्रकरण- 20205 प्रीलिटिगेशन रैफर्ड प्रकरण -56893
कुल रैफर्ड प्रकरण -77098
लंबित रैफर्ड प्रकरण धारा 138 परकाम्य लिखत अधिनियम- 6342
बैंक रिकवरी- 266
मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण -3035
वैवाहिक प्रकरण -918
विद्युत अधिनियम -1548
व्यवहार श्रम न्यायालय से संबंधित -146
नगर पालिका संपत्ति कर एवं जल कर -21000
विद्युत अधिनियम -1000
बैंक -15525
यातायात संबंधी प्रकरण- 18500
बीएसएनएल -868


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.