सागर में 28 लोगों से भरा लोडिंग वाहन पलटा:​​​​​​​गौरझामर से गढ़ाकोटा फाग गाने गए थे, लौटते समय डोंगरसलैया मोड पर पिकअप पलटा, 20 घायल

Updated on 28-03-2024 02:28 PM

सागर। देवरी थाना क्षेत्र में रहली-देवरी मार्ग पर बुधवार देर रात डोंगर सलैया के पास मोड़ पर पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में पिकअप में सवार 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार गौरझामर से अहिरवार समाज के लोग होली पर्व के चलते गढ़ाकोटा में फाग गाने के लिए गए थे। गढ़ाकोटा में फागों का कार्यक्रम होने के बाद पिकअप वाहन में बैठकर वापस गौरझामर लौट रहे थे। लोडिंग वाहन में करीब 30 लोग सवार थे। इसी दौरान रहली-देवरी मार्ग पर स्थित ग्राम डोंगर सलैया के पास मोड़ पर अचानक पिकअप वाहन अनियंत्रित हुआ और पलट गया। दुर्घटना होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना देख आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को देवरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.