पीएम बनते ही लिज ट्रस ने भारतीय मूल की इस महिला को बनाया गृहमंत्री

Updated on 07-09-2022 06:08 PM

ब्रिटेन की नव नियुक्त प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन को गृह मंत्री नियुक्त करने समेत अपनी कैबिनेट के शीर्ष पदों पर नियुक्ति की मंगलवार को घोषणा की। लिज ट्रस ने भारतीय मूल के ही ऋषि सुनक को बड़े अंतर से हराकर ब्रिटिश प्रधानमंत्री का चुनाव जीता है। भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन ने इस चुनाव में लिज ट्रस का ही समर्थन किया था।

पहले लिज ट्रस के खिलाफ थीं ब्रेवरमैन
दरअसल, कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के चुनाव में शुरुआत में ब्रेवरमैन ट्रस के खिलाफ थीं। लेकिन उन्होंने मुकाबले से बाहर होने के बाद पूर्व वित्त मंत्री एवं भारतीय मूल के ऋषि सुनक के बजाय ट्रस को अपना समर्थन दिया था। गोवा और तमिल विरासत से संबंध रखने वाली 42 वर्षीय ब्रेवरमैन को गृह मंत्री के पद के रूप में उसका इनाम मिला है।

जेम्स क्लेवेरली को विदेश मंत्रालय
सुएला ब्रेवरमैन प्रीति पटेल की जगह लेंगी, जिन्होंने सोमवार को निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके अलावा ट्रस की शीर्ष टीम में थेरेसी कॉफे को उप प्रधानमंत्री और क्वासी क्वार्टेंग को वित्त मंत्री बनाया गया है। जेम्स क्लेवेरली को विदेश मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। वेंडी मॉर्टन को ट्रेजरी की संसदीय मंत्री नियुक्त किया गया है और वह टोरी दल की पहली मुख्य सचेतक बन गई हैं।

ट्रस का रुख भारत को लेकर बेहतर
ब्रिटिश सरकार में काफी समय से भारतीय मूल के लोगों का दबदबा रहा है। फिलहाल ऋषि सुनक को हराकर लिज ट्रस ने यह बाजी मारी है। हालांकि लिज ट्रस का रुख भी भारत को लेकर बहुत गर्मजोशी भरा रहा है। कंजर्वेटिव पार्टी की नेता ट्रस ब्रिटेन के उन वरिष्ठ राजनेताओं में शामिल हैं, जिन्हें भारत-ब्रिटेन के रणनीतिक तथा आर्थिक संबंधों को और बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है।

भारत को बता चुकी हैं बड़ा अवसर
ट्रस ने कई बार भारत की यात्राएं की हैं और वह केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ डिजिटल वार्ता भी कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने देश को बड़ा, प्रमुख अवसर करार दिया था। ईटीपी पर हस्ताक्षर के बाद ट्रस ने कहा था मैं बनते व्यापार परिदृश्य में ब्रिटेन और भारत को एक बेहतरीन स्थिति में देख रही हूं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
 05 September 2026
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
 05 September 2026
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
 05 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
 05 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
Advt.