गंदगी फैलाने वालों की खैर नहीं! लखनऊ में शर्मा चाय पर लगा 15 हजार का जुर्माना, आप भी दुकान चला रहे हैं तो ये खबर पढ़ लें

Updated on 06-12-2025 12:23 PM
 लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। नगर निगम ने 4 और 5 दिसंबर को अभियान चलाकर सिंगल यूज प्लास्टिक और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। बाल्मीकि मार्ग पर स्थित शर्मा चाय पर सार्वजनिक स्थल पर गंदगी फैलाने के आरोप में 15,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही अन्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की है। कार्रवाई के क्रम में शुक्रवार को निगम ने कई जगह जुर्माना वसूला, सामान जब्त और व्यवस्थाओं को सुधारने का निर्देश दिया है।

दरअसल, नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर लखनऊ नगर निगम शहर को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चला रहा है। शुक्रवार को नगर निगम के अधिकारियों ने अलग-अलग जोनों में विशेष अभियान के तहत गंदगी फैलाने वालों, अतिक्रमण करने वालों और प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों पर सख्त कार्रवाई की है। कैसरबाग स्थित सफेद बारादरी परिसर में गंदगी फैलाने पर 25,000 रुपए का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कूड़ा प्रबंधन प्रणाली को सुधारने और नियमित सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसी तरह मड़ियांव क्षेत्र में आईआईएम तिराहा और महर्षि यूनिवर्सिटी मार्ग तक अभियान चलाया गया। इस दौरान गंदगी फैलाने और पॉलीथीन के इस्तेमाल पर 32 चालान किए। साथ ही 20,000 रुपये का जुर्माना भी वसूला है। निगम ने नागरिकों से अपील की कि वे प्रतिबंधित पॉलीथीन का उपयोग न करें। खजान मार्केट, आशियाना और एसजीपीजीआई क्षेत्र में गंदगी फैलाने और सिंगल यूज़ प्लास्टिक उपयोग पर 9,000 रुपए का चालान किया गया है। वहीं जोन 2 में गंदगी फैलाने पर 26 लोगों से कुल 23,000 रुपए का जुर्माना वसूला गया है। जोन 6 में गंदगी फैलाने पर 5,700 और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर 7,000 रुपए का चालान किया गया है।
वहीं गुरुवार को नगर निगम ने जोन 1 के खस्ता की दुकान लगाने वाले सुनील कुमार पर भी सड़क किनारे गंदगी फैलाने के लिए 2,000 रुपए का जुर्माना लगाया था। जोन 6 में स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 10 व्यक्तियों के चालान किए गए थे। साथ ही इनसे 5,200 रुपए का जुर्माना वसूला गया था। जोन 8 में गंदगी फैलाने पर 8 चालान और कुल 4,200 रुपए का जुर्माना वसूला गया था। जोन 7 में भी पॉलिथीन के इस्तेमाल के खिलाफ अभियान चलाया गया था। इस दौरान दो चरणों में कार्रवाई करते हुए 21,500 रुपए का जुर्माना वसूला गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.