भारत को बदनाम करने वाले सुन लें, यहां मुसलमान ज्यादा सुरक्षित... इमरान पर हमले के बाद बोली BJP

Updated on 04-11-2022 05:14 PM
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हुए जानलेवा हमले के बाद भारत में सियासत तेज हो गई है। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इमरान खान के बहाने देश के विपक्षी नेताओं पर हमला बोला। नकवी ने कहा कि इमरान खान पर पाकिस्तान में हमला हुआ है। इससे पता लगता है पाकिस्तान की जमीन सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत में मुसलमान ज्यादा सुरक्षित हैं।

पाकिस्तान के पूर्व वजीर-ए-आजम इमरान खान पर रैली के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने गोलीबारी कर दी। इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई जबकि, आधा दर्जन से अधिक घायल हुए हैं। घटना गुरुवार शाम की है जब इमरान खान रैली को संबोधित करते हुए इस्लामाबाद की तरफ आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान उन पर गोली चलाई गई। इस घटना में इमरान के पैर पर गोली लगी है। सर्जरी के बाद उन्हें बेड रेस्ट की सलाह है।

उधर, इमरान खान पर हमले के बहाने भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्षी नेताओं को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि पाक की घटना भारत पर सवाल उठाने वालों के लिए आईना है। भारत को बदनाम करने वालों को सबक लेना चाहिए। नकवी ने आगे कहा कि भारत में मुसलमान ज्यादा सुरक्षित हैं। पाकिस्तान में इमरान खान पर हमला इस बात का पुख्ता सबूत है।

नकवी ने कहा, "भारत हर किसी के लिए बेहद सुरक्षित देश है। यहां रहने वाले मुसलमान अन्य किसी भी देश की तुलना में ज्यादा सुरक्षित हैं। यहां के मुसलमानों को धार्मिक, निजी और स्वैच्छिक आजादी दी जाती है। आप भारत से पाकिस्तान जाने वालों का हश्र देख लीजिए। आपको फर्क मालूम हो जाएगा।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.