बिलासपुर में शराब की किल्लत...अवैध बिक्री का वीडियो

Updated on 08-05-2026 11:29 AM
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सरकारी दुकानों में शराब की किल्लत चल रही है। इसके चलते अवैध शराब बिक्री में बढ़ोतरी हो गई है। कोटा शराब दुकान के सामने खुलेआम अवैध बिक्री का वीडियो सामने आया है, जिसमें 80 रुपए की देसी शराब 200 रुपए में बेची जा रही है। अवैध कारोबार में आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका बताई जा रही है।

दरअसल, प्रदेश की डिस्टलरी से शराब की आपूर्ति बिलासपुर समेत पूरे राज्य की करीब 800 दुकानों में होती है। 1 अप्रैल से पीईटी (पॉलीइथिलीन टेरेफ्थेलेट) प्लास्टिक बोतलों में शराब की पैकेजिंग का आदेश जारी किया गया है। अचानक बड़े पैमाने पर पैकिंग के लिए प्लास्टिक बोतलों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पा रही है, जिसका सीधा असर शराब के उत्पादन और वितरण पर पड़ा है।

जानकारों के अनुसार, प्रदेश की कई दुकानों में पर्याप्त मात्रा में शराब उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण दुकानों को उनकी मांग का केवल लगभग एक-तिहाई स्टॉक ही मिल पा रहा है। यह स्टॉक भी दिन के शुरुआती कुछ घंटों में ही खत्म हो जा रहा है। यह स्थिति अंग्रेजी शराब के साथ-साथ देसी शराब में भी देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि आपूर्ति प्रभावित होने से अंग्रेजी शराब के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है, जबकि बीयर की मांग करीब 50% तक बढ़ गई है।

बिलासपुर में रोजाना 4,500 पेटी शराब की मांग

बिलासपुर के 42 शराब दुकानों में रोजाना लगभग 4,500 पेटी देसी और कम कीमत वाली अंग्रेजी शराब की मांग है, लेकिन वर्तमान में यहां आधे से भी कम, यानी करीब 1,000 से 1,500 पेटी ही शराब की आपूर्ति हो रही है। यही कारण है कि अधिकांश दुकानों में शराब की किल्लत बनी हुई है। स्थिति यह भी है कि देसी शराब पीने वालों की भीड़ अब अंग्रेजी शराब काउंटरों पर बढ़ने लगी है।

कोटा में 80 की शराब 200 रुपए में बिक रही

शहर के कोटा स्थित शराब दुकान के सामने चखना दुकान में शराब की अवैध बिक्री की जा रही है। बताया जा रहा है कि यहां दुकान में देसी शराब नहीं मिल रहा है, जिसके चलते शराब के शौकीन ब्लैक में शराब खरीद रहे हैं। वहीं, चखना दुकान चलाने वाले कर्मचारी दुकान से देसी शराब लेकर बाहर ब्लैक में शराब बेच रहे हैं। यह स्थिति जिले के कई दुकानों में है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अवैध शराब बिक्री का वीडियो

कोटा स्थित शराब दुकान के बाहर ब्लैक में शराब बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में 80 रुपए की देसी शराब 200 रुपए में बेची जाती दिखाई दे रही है। शराब पीने वालों का आरोप है कि आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की मिलीभगत से कोचियों को शराब उपलब्ध कराई जा रही है, जो बाद में उसे अधिक कीमत पर बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

वीडियो वायरल होने के बाद कोटा पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने शराब दुकान के सामने स्थित चखना सेंटर के पास झूनझाट इलाके में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध रूप से देसी प्लेन शराब बेचते पाया।

इस दौरान पुलिस ने रोहन साहू (19) के कब्जे से 16 पाव देसी प्लेन शराब जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे युवक को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि उसके पास से कोई शराब बरामद नहीं हुई, इसलिए उसे छोड़ दिया गया। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.