शराब ठेकेदार ने नहर पर किया कब्जा, बनाया दूसरा काउंटर

Updated on 17-05-2023 06:02 PM
भोपाल। शहर के बागसेवनिया क्षेत्र में एक शराब ठेकेदार ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दुकान के पीछे से दूसरा काउंटर बना लिया है। उसने इसे सीधे मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए यहां से गुजरी नहर पर कब्जा कर लिया है। इसके बाद भी आबकारी विभाग और नगर निगम द्वारा किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

जानकारी के अनुसार शिवहरे शराब कारोबारी द्वारा यहां दुकान से शराब बेची जाती है। पिछले कई सालों से दुकान का काउंटर बागसेवनिया से कटारा हिल्स जाने वाली सड़क की तरफ है, लेकिन अब शराब ठेकेदार दुकान का काउंटर पीछे नहर किनारे की सड़क पर करने की तैयारी में है। इसके लिए उसने नहर पर लोहे

की जाली, फर्शी और बजरी डालकर मजबूत रास्ता बना दिया है। नहर में किसी तरह का कोई हादसा न हो इसके लिए बैरियर लगाए गए थे, लेकिन ठेकेदार ने बैरियर को काटकर सीधे सड़क से जोड़ने की तैयारी कर ली है। इस तरह वह सीधे पिछले काउंटर से भी शराब बेच सकेगा, जो कि नियम विरूद्ध है।

रहवासियों को होगी परेशानी
दूसरा काउंटर बनने से दुकान के इस तरफ भी बड़ी संख्या में लोग शराब खरीदने पहुंचेंगे। इससे यहां फार्च्यून डिलाइट, एसबीडी होम्स, कुंजन नगर कालोनियों के हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रहवासियों ने आबकारी विभाग से मांग की है कि यह काउंटर बंद किया जाना चाहिए। यदि यह शुरू होता है तो न सिर्फ अपराध बढ़ेंगे, बल्कि जनता को भी काफी परेशानी होगी।

इनका कहना है
शराब ठेकेदार द्वारा दुकान में दूसरा काउंटर बनाया जा रहा है, इसकी जानकारी मुझे मिली है। जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए इसे बंद कराया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.