जन जागरूकता से ही शराब बंदी संभव – सत्यनारायण

Updated on 27-09-2022 05:15 PM
राज्य में शराबबंदी के लिए गठित समिति के प्रमुख सत्यनारायण शर्मा ने कहा है कि जब तक आम लोगों के बीच जनजागरूकता नहीं आयेगी तब तक इस पर ठोस निर्णय ले पाना संभव नहीं। सरकार इसके सारे पहलुओं पर सूक्ष्मता से  विचार कर रही है लेकिन विपक्षी दल भाजपा इसमें केवल और केवल राजनीति कर रही है। उनके बयान को ही गलत तरीके से प्रस्तुत कर दिया गया। वे भी तो पन्द्रह साल तक सत्ता पर थे क्या किया? केवल पैसा कमाने के लिए गर्त में  ढकेल दिया। उस वक्त तो खुले आम शराब की आवाजाही होते रही। संपूर्ण देश में एक साथ शराब बंदी की जानी चाहिए यह उनका व्यक्तिगत विचार है।

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा आज अपने निवास कार्यालय में पीसी कर रहे थे,उन्होने कहा कि बीजेपी स्वयं गंगा जल हाथ में लेकर कसम खा कर सच बोल दे कि शराब बंदी के ही लिए कांग्रेस ने शपथ ली थी राजनीति इस गंभीर मुद्दे पर कतई उचित नहीं।  वास्तविक धरा पर शराब बंदी करना बहुत कठिन कार्य है यह तब ही संभव हो सकता है जब जनता में जागरूकता आएगी इसके पूर्व भी देश में बहुत से राज्य गुजरात,पंजाब,मध्यप्रदेश, सहित कई राज्यों में शराब बंदी की गई है मगर इसके क्या परिणाम सामने आए है यह सब को ज्ञात है  शराब बंदी के लिए भी शासन स्तर पर एक समिति गठित की गई है जो राज्यों का दौरा कर वहां की रिपोर्ट शासन को सौंपेगी उसी आधार पर प्रदेश में शराब बंदी की कार्य योजना बनाई जाएगी उन्होंने आगे कहा कि समाचार पत्रों और टीवी चैनलों के माध्यम से यह भी ज्ञात हुआ था कि नकली शराब सेवन से लगभग डेढ़ सौ लोग काल कलवित हो चुके है उन्होंने कहा यह सब शराब बंदी का ही दुष्परिणाम है.श्री शर्मा ने यह भी कहा कि बगैर जन जागरूकता लाए शराब बंदी असंभव है इसके लिए घर के प्रत्येक व्यक्ति माता,बहने,बच्चों सहित आम लोगों द्वारा विरोध जरूरी है उन्होंने आगे कहा की नोट बंदी की तरह शराब बंदी असंभव है नोट बंदी के बाद जो व्यावहारिक परेशानियां पूरे देश में आई थी वैसे ही आकस्मिक शराब बंदी से राज्य में भी इसका विपरीत प्रभाव पड़ सकता है. दशहरा दिवाली के बीच शासन द्वारा गठित कमेटी देश के अन्य राज्यों का दौरा कर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी,इसके लिए शराब बंदी राज्यों को पत्र लिखा जा चुका है वहा से रिपोर्ट आने के पश्चात ही कोई निर्णायक  कदम उठाया जाएगा। शर्मा ने यह भी कहा कि संपूर्ण देश में एक साथ शराब बंदी की जानी चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.