फिर बार्सिलोना के हाथ से निकल गए लियोनेल मेसी, अब इस क्लब के लिए गोल बरसाएंगे LEO

Updated on 08-06-2023 07:53 PM
नई दिल्ली: अर्जेंटीना के कप्तान और दिग्गज स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी इस वक्त सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके ट्रांसफर को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रहीं थी। 2 साल लगातार फ्रेंच क्लब पीएसजी के साथ खेलने के बाद मेसी ने अब अनजान मेजर लीग सोकर क्लब इंटर मिआमी को जॉइन कर लिया है । सबको ऐसी उम्मीद थी कि मेसी वापसी अपने घर यानी बार्सिलोना जाएंगे। जहां से उनके करियर का आगाज हुआ था। मेसी के पास सऊदी अरब से भी करोड़ों रुपये की ऑफर थी। लेकिन मेसी ने इन सब के ऊपर इंटर मिआमी जाने का फैसला किया। वह अब आगामी सीजन में मिआमी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि ऑफिशियल तौर पर मेसी जल्द ही मिआमी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करेंगे।

बार्सेलोना का फिर टूटा सपना
बार्सेलोना का एक बार फिर अपने स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी को साइन करने का सपना, सपना ही रह गया। बता दें कि मेसी इस स्पेनिश क्लब के लिए 17 साल खेले हैं। हालांकि 2021 में बार्सिलोना ला लीगा के कुछ नियम के चलते मेसी को फिर से साइन नहीं कर पाई थी, जिसके चलते दिग्गज को क्लब छोड़ना पड़ा था। ऐसे में जब अब मेसी का पेरिस के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हुआ तो बार्सिलोना ने एक बार फिर लियोनेल को साइन करने की कोशिश की। उन्होंने मेसी के सामने कॉन्ट्रैक्ट भी रखा। लेकिन इस बार खिलाड़ी ने खुद बार्सिलोना का ऑफर ठुकरा दिया, जिसके पीछे की उन्होंने बड़ी वजह भी बताई है।

ऑफर ठुकराने की मेसी ने बताई बड़ी वजह
मेसी ने स्पेनिश न्यूजपेपर को कहा, 'मैं वास्तव में वापस आना चाहता था, मैं इसके लिए उत्सुक था,लेकिन, दूसरी तरफ, मैं जिस दौर से गुजरा था, उसके बाद, उस फेज से निकलने के बाद... मैं फिर से उसी स्थिति से नहीं गुजरना चाहता था।मैं अपना फ्यूचर दूसरों के हाथों में नहीं छोड़ना चाहता था। किसी तरह, मैं अपने लिए, अपने परिवार के लिए अपना डिसिशन लेना चाहता था।'

35 वर्षीय खिलाड़ी ने आगे कहा, 'भले ही मैंने सुना कि उन्होंने कहा कि लीग ने सब कुछ स्वीकार कर लिया था और मेरे वापस आने के लिए सब कुछ ठीक था ... अभी भी बहुत सी अन्य चीजें गायब थीं। मैंने सुना है कि उन्हें खिलाड़ियों को बेचना था या (अन्य) खिलाड़ियों की सैलरी को कम करना था और सच्चाई यह है कि मैं इससे गुजरना नहीं चाहता था, न ही इसका जिम्मेदार होना।"

मिआमी जाने की बताई वजह
मेसी ने बातचीत करते हुए इस बात का भी जिक्र किया, ' मैंने फैसला किया है कि मैं मिआमी जा रहा हूं, मेरे पास (डील) 100 प्रतिशत सील नहीं है या शायद कुछ करना बाकी है, लेकिन मैंने वहां अपना करियर जारी रखने का फैसला किया है।' विश्व कप जीतने के बाद और बार्सा नहीं जा पाने के बाद, अब समय आ गया है कि मैं एमएलएस में जाकर एक अलग तरह से फुटबॉल खेलूं और अपनी डेली लाइफ का अधिक आनंद उठा सकूं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.