रूट, विलियमसन और स्मिथ के खिलाफ बॉलिंग करना पसंद:

Updated on 06-03-2024 05:23 PM

भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने 100वें टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस मंगलवार को उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताया जिनके खिलाफ उन्हें बॉलिंग करना पसंद है। इसमें उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट, न्यूजीलैंड के केन विलियमसन और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ का नाम लिया और कहा, वह इस एरा में दुनिया के बेस्ट बैटर्स में शामिल हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा। अश्विन इस मैच में अपने करियर का 100वां टेस्ट खेलने उतरेंगे।

एस बद्रीनाथ स्पिन के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक- अश्विन
अश्विन बोले, जब मैं फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलता था तो कुछ ऐसे बल्लेबाजों के सामने मुझे बॉलिंग करने का मौका मिला जो शानदार स्पिन खेलते थे। मैं सिर्फ कुछ खिलाड़ियों का नाम लूंगा। मैंने घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु के नेट्स के दौरान एस बद्रीनाथ को बॉलिंग की। मुझे लगा कि वह स्पिन के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक थे। उनके अलावा मिथुन मनहास और रजत भाटिया भी इन खिलाड़ियों में शामिल हैं।

मेरी एंट्री टी-20 फॉर्मेट से नहीं हुई
अश्विन बोले, जब आप कहते हैं कि मैं टी-20 फॉर्मेट से आया हूं तो यह समझ की कमी है। मैंने इससे पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 30-40 अच्छे मैच खेले थे। उसी साल (2011 में) मैंने अपना टेस्ट डेब्यू किया, मुझे ईरानी ट्रॉफी में रेस्ट ऑफ इंडिया (ROI) टीम के लिए फाइफर (5 विकेट हॉल) मिला। मैंने चेन्नई में क्लब क्रिकेट के 3-4 सीजन खेले थे।मुझे CSK में एंट्री क्लब क्रिकेट खेलते हुए 50 ओवर के गेम में फाइफर लेने से ही मिली।

चेन्नई में 3-4 साल तक क्लब क्रिकेट खेला
मैंने चेन्नई में 3-4 साल तक क्लब क्रिकेट खेला, यहां मुझे दिग्गजों ने सलाह दी, बताया कि मैंने कहां गलतियां कीं, अपने अनुशासन को सुधारा, लंबे स्पैल फेंके। जब आप ये सभी चीजें करते हैं तो एक क्रिकेटर के रूप में यह वास्तव में आपका संकल्प बनाता है। टी-20 संयोग से हुआ। मुझे नहीं पता था कि टी-20 क्रिकेट कैसा होता है। 2008 में पहली बार मुश्ताक अली ट्रॉफी खेली, हम विजेता थे।

सीरीज में 3-1 से आगे भारत
टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट की सीरीज में 3-1 से आगे है। पहला मुकाबला इंग्लैंड ने 28 रन से जीता था। इसके बाद भारत ने दूसरा मैच 106 रन, तीसरा मैच 434 रन और चौथा टेस्ट 5 विकेट के अंतर से जीत लिया। पांचवां मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.