सूर्यकुमार यादव की तरह जो रूट ने मचाई तबाही, आईटीएल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से जड़ा तूफानी अर्धशतक

Updated on 23-01-2023 06:21 PM
दुबई: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जो रूट इन दिनों यूएई में चल रहे इंटरनेशनल टी20 लीग में बल्लेबाजी से धमाल मचा रहे हैं। हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट में जो रूट की एक अलग पहचान रही है लेकिन उन्हें टी20 से कहीं अधिक टेस्ट और वनडे का बेहतरीन खिलाड़ी माना जाता रहा है। खास तौर से टेस्ट क्रिकेट में तो उनका कोई जोड़ नहीं है लेकिन अब वह एक नए अवतार में दिख रहे हैं। आईपीएल में रूट गेंदबाजों की जमकर खबर ले रहे हैं। यूएई की इस लीग में जो रूट दुबई कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं।
आईटीएल में दुबई कैपिटल्स के लिए शारजाह वॉरियर्स के लिए खेलते हुए रूट में 54 गेंद में 80 रनों की धमाकेदार पारी खेली। हालांकि इसके बावजूद उनकी टीम को हार का सामना करना लेकिन उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे यह साबित हो गया कि इंग्लैंड का यह खिलाड़ी सिर्फ टेस्ट और वनडे में ही नहीं, छोटे फॉर्मेट में भी वह धमाल मचाने की क्षमता रखते हैं।
    अपनी बल्लेबाजी के दौरान रूट ने भारत के मिस्टर 360 डिग्री कहे जाने वाले सूर्यकुमार यादव की तरह मैदान के सभी दिशाओं में आकर्षक शॉट लगया है। इस दौरान उन्होंने 148.14 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए 8 चौके और एक शानदार छक्का भी लगाया।

    आईपीएल में राजस्थान के लिए खेलेंगे जो रूट

    इंडियन प्रीमियर लीग में भी इस बार जो रूट खेलते हुए नजर आएंगे। रूट को आईपीएल 2023 के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने मिनी ऑक्शन में खरीदा है। ऐसे में जो रूट टी20 फॉर्मेट में जिस तरह के फॉर्म को दिखा रहे हैं उससे राजस्थान की टीम जरूर खुश होगी। रूट को आईपीएल नीलामी में राजस्थान ने 1 करोड़ के बेस प्राइज में अपनी टीम में शामिल किया था।

    रूट का इंटरनेशनल करियर रहा है शानदार

    जो रूट मौजूदा समय में दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। हालांकि वनडे और टी20 से टेस्ट में उनका प्रभाव अधिक रहा है। रूट इंग्लैंड के लिए अब तक कुल 127 टेस्ट, 158 वनडे और 32 टी20 मैच खेल चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में रूट के नाम 49.44 की औसत से 10629 रन दर्ज है, जिसमें उन्होंने 28 शतक और 55 अर्धशतक लगाए हैं।
    वहीं वनडे में रूट ने इंग्लैंड के लिए 6207 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने 50.06 की औसत से रन बनाने के साथ 16 शतक और 36 अर्धशतकीय पारी खेले हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 893 रन बनाए हैं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.