अनाथ बच्ची की धड़कनों में लौटी जिंदगी:राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम बना सहारा, जन्मजात हृदय रोग की हुई सफल सर्जरी

Updated on 25-07-2025 12:26 PM

भोपाल के एक अनाथाश्रम में पली एक मासूम की मुस्कान मानो थम गई थी। जन्म से ही दिल की गंभीर बीमारी ने उसके जीवन को खतरे में ला दिया था। ना परिवार था, ना ही इलाज के लिए साधन लेकिन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) और डॉक्टरों की संवेदनशील पहल ने इस बच्ची को नया जीवन दे दिया।

भोपाल के अनाथाश्रम में रह रही इस एक साल की बच्ची की तकदीर उस दिन बदल गई जब राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम फील्ड दौरे पर वहां पहुंची। चिकित्सकीय टीम में शामिल डॉ. सोनल जैन और डॉ. दिलीप बरगड़िया ने स्क्रीनिंग के दौरान बच्ची में हृदय रोग की आशंका जताई और उसे जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र रेफर कर दिया।

आगे की जांच में पता चला कि बच्ची को जन्मजात हृदय रोग (Patent Ductus Arteriosus - PDA) है, जिसकी तुरंत सर्जरी जरूरी थी। CMHO डॉ. मनीष शर्मा ने बिना देरी किए सर्जरी की अनुमति दी और सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। 24 जून को एम्स भोपाल में जटिल हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। अब बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है और फिर से अनाथाश्रम में लौट आई है, जहां उसकी देखभाल की जा रही है।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम साल 2013 में शुरू हुआ राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों की बीमारियां, कमियां, विकास में देरी और जन्मजात दोष की पहचान और उपचार सुनिश्चित करता है। मोबाइल RBSK टीमें आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों में जाकर बच्चों की स्क्रीनिंग करती हैं। इस दौरान चिह्नित बच्चों को जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र भेजकर उपचार की व्यवस्था की जाती है।

निशुल्क सर्जरी और विशेष उपचार

CMHO डॉ. शर्मा ने बताया कि RBSK के तहत जन्मजात हृदय रोग, कॉकलियर इंप्लांट, क्लब फुट, क्लेफ्ट लिप, क्लेफ्ट पैलेट जैसी गंभीर बीमारियों की सर्जरी पूरी तरह निशुल्क कराई जाती है। इस योजना का उद्देश्य है कि किसी भी बच्चे का जीवन केवल आर्थिक कारणों से न रुके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.