प्राण जाए पर दर्द न हो! फांसी के लिए गर्दन की हड्डी टूटने का इंतजार न करना पड़े, सरकार ढूंढेगी विकल्प

Updated on 03-05-2023 06:35 PM
नई दिल्ली: फांसी की सजा पर डिबेट होती रहती है। अब सुप्रीम कोर्ट तक यह मामला पहुंचा है कि मृत्युदंड कुछ इस तरह से दिया जाए, जिसमें दर्द न हो। आसान मौत क्या होती है? बिना जल्लाद मौत कैसे दी जाएगी? फांसी की जगह दूसरा विकल्प क्या है? कई सवालों के जवाब ढूंढने हैं। आपने पढ़ा भी होगा कि दुनिया में कहीं गोली मारी जाती है, जहर दिया जाता है या फिर मौत की सजा देने के लिए दूसरा विकल्प चुना जाता है। अपने देश में बहुत से लोग ऐसा मानते हैं कि गले में बक्सर की स्पेशल रस्सी से इंसान को लटकाना अमानवीय है। आखिरी 24 घंटे कैदी को बहुत ही डराते हैं जब वक्त हाथ में रेत की तरह फिसलता जाता है। फांसी से ठीक पहले नहलाना, नए कपड़े पहनाना और चाय देना... यह सब कैदी की पीड़ा को मानसिक रूप से बढ़ाता है। कई बार खबरें आती हैं कि कैदी इतना डर जाते हैं कि वे फांसी वाली जगह पर कदम ही नहीं बढ़ा पाते। कैदी के मुंह पर काला कपड़ा और हाथ-पैर बांधना उसे अंदर से पहले ही मार देता है। गर्दन में बंधी रस्सी से कैदी झूल जाता है। इसके बाद कुछ समय तक कैदी तड़पता रहता है। उसे भयानक दर्द होता है।
सुप्रीम कोर्ट में बोली सरकार
गर्दन की हड्डियां टूटती हैं फिर जान निकलती है। गर्दन को सिर से जोड़ने वाली हड्डी कितनी देर में टूटेगी, यह कैदी के वजन पर निर्भर करती है। कई बार एक मिनट से ज्यादा वक्त लग जाता है। अब इसका विकल्प ढूंढा जा रहा है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बताया है कि वह मृत्युदंड के दोषियों को फांसी दिए जाने के प्रचलित तरीके की जांच करने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति गठित करने पर विचार कर रही है। चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस जे बी पारदीवाला की पीठ ने केंद्र की ओर से पेश अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी की इन दलीलों पर गौर किया कि सरकार विशेषज्ञों की समिति बनाने के उनके सुझाव पर विचार कर रही है। इस पर चर्चा का दौर जारी है। अटॉर्नी जनरल ने कहा कि प्रस्तावित समिति के लिए नाम तय करने से संबंधित प्रक्रिया चल रही है और वह कुछ समय बाद इस पर जवाब दे पाएंगे।

पीठ ने कहा, ‘अटॉर्नी जनरल के मुताबिक एक समिति गठित करने की प्रक्रिया पर विचार किया जा रहा है। ऐसे में हम गर्मी की छुट्टियों के बाद मामले की सुनवाई के लिए तारीख तय करेंगे।’ सुप्रीम कोर्ट ने 21 मार्च को कहा था कि वह इस बात की जांच करने के लिए विशेषज्ञों की कमेटी गठित करने पर विचार कर सकता है कि क्या मौत की सजा पर अमल के लिए फांसी की सजा कम दर्दनाक है?

कोर्ट ने मृत्युदंड के तरीके से जुड़े मुद्दों पर बेहतर डेटा उपलब्ध कराने का भी सरकार को निर्देश दिया था। वकील ऋषि मल्होत्रा ने 2017 में एक जनहित याचिका दायर कर मृत्युदंड के लिए फांसी पर लटकाने के मौजूदा तरीके को खत्म करने का अनुरोध किया था। उन्होंने इसकी जगह कम दर्दनाक तरीके जैसे जानलेवा इंजेक्शन लगाने, गोली मारने, करंट लगाने या गैस चैम्बर का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.