खेलों के बिना जिंदगी अधूरी, भोपाल को खेल का हब बना कर रहेंगे : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 22-03-2023 05:52 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि खेलों के बिना जिंदगी अधूरी है बल्कि जिंदगी ही खेल है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आनंद विभाग बना है, लोग प्रसन्न रहें इसका ध्यान रखा जा रहा है। भोपाल को खेल का हब बना कर रहेंगे। हम जो कहते हैं वह करेंगे। खेलों के लिए पैसे की कमी नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में वर्ल्ड शूटिंग प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रिमोट का बटन दबा कर प्रतियोगितता के शुभारंभ की घोषणा की। साथ ही शूटिंग कॉम्पलेक्स का भूमि-पूजन भी किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अतिथि देवो भव: हमारे देश की परम्परा है। भारत के हृदय प्रदेश में सभी अतिथियों और खिलाड़ियों को कोई असुविधा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हम सब एक हैं। विश्व के कल्याण की परम्परा है। आप सब सुखी और निरोगी हों। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि खेल केवल जीतने के लिए नहीं सीखने के लिए भी खेला जाता है। खेल तनाव दूर कर हमें प्रसन्न और स्वस्थ रखता है और प्रतिस्पर्धा बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश खेलों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अभी हम इससे संतुष्ट नहीं हैं, हमें और आगे बढ़ना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ उत्कृष्ट खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। उन्होंने कहा कि खूबसूरत प्रदेश में आपका स्वागत है। भीमबैठका विश्व विरासत है, विश्व प्रसिद्ध साँची है और देश की स्वच्छतम राजधानी भोपाल की झील अति सुंदर है।

खेल एवं युवक कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी खेलों को बढ़ावा देने के अनेक प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश को खेलों का उत्कृष्ट राज्य बनाने और भोपाल को स्पोर्टस हब बनाने के लिए कटिबद्ध हैं।

आईएसएसएफ के अध्यक्ष लुसियानो रॉसी ने कहा कि भारत सुंदर देश है। भोपाल की सुंदरता भी अद्धितीय है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे खेलों की दिशा में अभूतपूर्व योगदान दे रहे हैं। एनआरआई के अध्यक्ष श्री रणिंदर सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री गोविन्द सिंह और प्रमुख सचिव खेल एवं युवक कल्याण श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी, देश-विदेश से आये खिलाड़ी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.