फ्री फायर गेम से उलझी जिंदगी:झारखंड के लड़के से हुई दोस्ती, पिता को भेजे न्यूड फोटो-वीडियो, कर रहा ब्लैकमेल

Updated on 07-12-2022 05:24 PM

16 साल की लड़की के फ्री फायर गेम के शौक ने उसका और परिवारवालों का जीना मुश्किल कर दिया है। गेम खेलने के दौरान लड़की की दोस्ती झारखंड के लड़के से हो गई। आरोपी अब लड़की के अश्लील फोटो-VIDEO उसके ही पिता को भेज कर ब्लैकमेल कर रहा है। बात नहीं मानने पर बेटी को मारने की भी धमकी दे रहा है। यही नहीं, तीन महीने से पिता नौकरी छोड़कर बेटी की देखभाल कर रहा है। उन्होंने एसएसपी अमित सांघी से भी गुहार लगाई है।

जनकगंज एबी रोड की रहने वाली 16 साल की लड़की 10वीं की स्टूडेंट है। पिता किसी व्यापारी के यहां मुंशी हैं। उनकी एक बेटा और बेटी भी है। कोरोना के लॉकडाउन में पिता ने बेटी को मोबाइल दिला दिया था। उन्हें लगा इससे बेटी को पढ़ाई में मदद मिलेगी।

इधर, बेटी पढ़ाई के साथ-साथ ऑनलाइन फ्री फायर गेम खेलने लगी। इसी दौरान, उसकी दोस्ती झारखंड निवासी सन्नी उर्फ एचआर से हो गई। पहले गेम्स के जरिए दोनों बातचीत करते थे फिर उनके बीच गहरी दोस्ती हो गई। एक-दूसरे से प्रेम का इजहार भी कर दिया। इस दौरान सन्नी ने छात्रा को बातों में लेकर उसके सोशल मीडिया अकाउंट के पासवर्ड जान लिए। कुछ दिन बाद उसने छात्रा के फोटो-VIDEO हैक कर लिए। इसके बाद वह छात्रा और परिवार को ब्लैकमेल करने लगा। घरवाले परेशान हो गए तो छात्रा ने लड़के से बातचीत बंद कर दी।

पिता को भेजे बेटी के न्यूड फोटो-वीडियो

इसके बाद आरोपी ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो-वीडियो लेकर उन्हें अश्लील बनाकर लड़की के पिता को भेजना शुरू कर दिया। बेटी को ऐसे फोटो देखकर पिता दंग रह गया। उसने उसी नंबर पर कॉल कर आरोपी को ऐसा न करने के लिए कहा। जिस पर युवक उल्टा उसे ही धमकाने लगा। बोला- अभी तो तुझे भेजे हैं, ज्यादा हवा में उड़ा तो यह फोटो-VIDEO पूरा शहर और रिश्तेदार देखेंगे।

आरोपी बोला- अपनी बेटी मुझे दे दे

छात्रा के पिता ने बताया कि आरोपी सन्नी उर्फ एचआर कहता है कि उसे उसकी बेटी चाहिए। वह उसे किसी हालत में नहीं छोड़ेगा। वह साफ शब्दों में कहता है कि मुझे अपनी बेटी दे दे, चाहे तो तू अपने लिए मेरी मां को ले ले। इतना ही नहीं उसने बेटी को अपहरण कर ले जाने की धमकी दी है। साथ ही, कहा है कि यदि पुलिस में शिकायत की तो ऑनलाइन गेम्स के जरिए तेरी बेटी को आत्महत्या के लिए टास्क देकर हमेशा के लिए छीन लूंगा।

बेटी की चिंता में तीन महीने से काम पर नहीं गया पिता

आरोपी से लगातार मिल रही धमकियों के चलते छात्रा और उसका परिवार दहशत में है। हालत यह है कि जब से आरोपी ने ऑनलाइन गेम के जरिए आत्महत्या करवाने और उसे उठाकर ले जाने की धमकी दी है। पिता ने बेटी के लिए नौकरी तक छोड़ दी है। तीन महीने से वह काम पर नहीं गया है। सिर्फ बेटी की निगरानी कर रहा है, कहीं वो कुछ न कर बैठे।

पुलिस बोली- जल्द पकड़ेंगे आरोपी को

एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया का कहना है कि एक माता-पिता ने शिकायत की है कि ऑनलाइन गेम्स के जरिए बेटी की झारखंड के लड़के से दोस्ती हुई थी। अब वह उसे अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। उनकी शिकायत पर जल्द एक्शन लेकर आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.