लगातार चौथे दिन उछला एलआईसी का शेयर, सात महीने के टॉप पर, क्या करें इन्वेस्टर्स

Updated on 06-09-2023 03:04 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) के शेयरों में आज लगातार चौथे दिन तेजी रही। इसके साथ ही कंपनी का शेयर सात महीने के टॉप पर पहुंच गया। बीएसई पर कारोबार के दौरान इसमें 4.5 फीसदी तेजी रही और यह 690 रुपये पर पहुंच गया। कीमत में तेजी के साथ-साथ इसके वॉल्यूम में भी भारी उछाल देखने को मिला। कंपनी का शेयर 27 जनवरी, 2023 के बाद सबसे उच्चतम स्तर पर ट्रेड कर रहे है। आज की तेजी के साथ ही कंपनी का शेयर अपने 52 हफ्ते के न्यूनतम स्तर से 30 परसेंट उछल चुका है। 29 मार्च को यह 530.20 रुपये स्तर क चला गया था। इसका उच्चतम स्तर 918.95 रुपये है जो इसने पिछले साल 20 दिसंबर को छुआ था।

एलआईसी के शेयरों में पिछले तीन महीनों में 14 फीसदी से अधिक तेजी आई है। हालांकि इस साल की बात करें तो यह लगभग फ्लैट चल रहा है जबकि पिछले एक साल में इससे केवल पांच परसेंट रिटर्न दिया है। एलआईसी के टॉप मैनेजमेंट ने ज्यादा प्रॉफिटेबल प्रॉडक्ट्स बेचने पर फोकस बनाने की बात कही है। जून तिमाही में कंपनी ने दो नॉन-पार प्रॉडक्ट्स लॉन्च किए। एनालिस्ट्स का कहना है कि कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2023 में जो कदम उठाए थे उनका नतीजा अब दिखने लगा है। उन्होंने 917 रुपये के टारगेट के साथ एलआईसी का शेयर खरीदने की सलाह दी है।

वेलस्पन के शेयर बेचे

इस बीच एलआईसी ने पिछले दस महीने में वेलस्पन कॉर्प (Welspun Corp) में अपनी हिस्सेदारी में 2.05 फीसदी की कटौती की है। एलआईसी ने मंगलवार को शेयर मार्केट को बताया कि उसने वेलस्पन ग्रुप में अपनी हिस्सेदारी 7.252% से घटाकर 5.202% कर दी है। 10 नवंबर, 2022 से चार सितंबर, 2023 के दौरान एलआईसी के 53,62,088 इक्विटी शेयर बेचे हैं। इस साल वेलस्पन के शेयरों में 45 परसेंट तेजी आई है। पिछले तीन महीने में यह 27 परसेंट और एक साल में 36 परसेंट उछला है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.