LIC के ग्राहक ध्यान दें...इंश्योरेंस वापस लेने वाला नोटिस फर्जी है, किसी बहकावे में न आएं, जानें क्या है पूरा मामला

Updated on 03-09-2024 10:39 AM
नई दिल्ली: इस समय सोशल मीडिया पर एक नोटिस काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह नोटिस भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की ओर से जारी किया गया है। इस नोटिस में कहा गया है कि एलआईसी 30 सितंबर को अपने सभी इंश्योरेंस प्रोडक्ट और प्लान को रिविजन के लिए वापस ले रही है। पीआईबी फैक्ट चेक में इस नोटिस को फर्जी पाया गया है। पीआईबी ने बताया है कि एलआईसी की ओर से ऐसा कोई भी नोटिस जारी नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर एलआईसी के नाम से जो नोटिस वायरल हो रहा है, वह पूरी तरह फर्जी है।

एक्स पर दी जानकारी

पीआईबी फैक्ट चेक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इस वायरल मेसेज की सच्चाई बताई है। इसमें कहा गया है कि एलआईसी के नाम पर जो मेसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह पूरी तरह फेक है। एलआईसी ने किसी भी मेसेज के जरिए ऐसा कोई भी आदेश जारी नहीं किया है। पीआईबी फैक्ट चेक में कहा गया है कि मेसेज में सभी इंश्योरेंस प्रोडक्ट या प्लान को वापस लेने का जो दावा किया जा रहा है वह भी पूरी तरह गलत है। एलआईसी ऐसा कुछ भी करने नहीं जा रही है।

क्या लिखा है नोटिस में?

सोशल मीडिया पर एलआईसी के नाम से वायरल नोटिस में दावा किया जा रहा है कि बीमा कंपनी अपने सभी इंश्योरेंस प्रोडक्ट और प्लान को वापस ले रही है। एलआईसी 30 सितंबर को सभी इंश्योरेंस प्रोडक्ट और प्लान को वापस लेने के बाद इनका रिविजन करेगी और 1 अक्टूबर के बाद इन्हें नए सिरे से जारी करेगी। इसमें इन बातों का भी दावा किया गया है:
  • एलआईसी इंश्योरेंस प्रीमियम में बदलाव कर सकती है या इन्हें बढ़ा सकती है।
  • इंश्योरेंस के नियम और शर्तों में बदलाव कर सकती है।
  • कंपनी नए प्लान जारी करने में दो या तीन महीने का समय ले सकती है।
  • ऐसे प्लान को वापस लिया जा सकता है जिन पर ग्राहकों को ज्यादा फायदा दिया जा रहा है। इनमें जीवन आनंद, जीवन उमंग, जीवन उत्सव आदि शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.