दिवालिया अनिल अंबानी की कंपनी में डूबेगा LIC और EPFO का पैसा! जानिए कितना है कर्ज

Updated on 27-04-2023 08:10 PM
नई दिल्ली: भारी कर्ज में डूबे अनिल अंबानी (Anil Ambani) की कंपनी रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) की बुधवार को दूसरे दौर की नीलामी हुई। इसमें केवल एक ही कंपनी ने बोली लगाई। हिंदूजा ग्रुप ने इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स (IndusInd International Holdings) के जरिए रिलायंस कैपिटल के लिए 9,650 करोड़ रुपये की बोली लगाई। इससे एलआईसी (LIC) समेत रिलायंस के कर्जदारों को भारी नुकसान होना तय है। इसकी वजह यह है कि कंपनी की लिक्विडेशन वैल्यू 12,500 करोड़ रुपये मानी जा रही है। रिलायंस कैपिटल पर एलआईसी का 3,400 करोड़ रुपये का कर्ज है। एडमिनिस्ट्रेटर ने रिलायंस कैपिटल के फाइनेंशियल क्रेडिटर्स का 25,000 करोड़ रुपये के दावों को स्वीकार किया है। ईपीएफओ (EPFO) ने रिलायंस कैपिटल के बॉन्ड प्रोग्राम में 2500 करोड़ रुपये निवेश किए थे।


नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी होने के साथ-साथ रिलायंस कैपिटल अनिल अंबानी के फाइनेंशियल सर्विसेज बिजल के लिए होल्डिंग कंपनी भी थी। रिलायंस कैपिटल में करीब 20 फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनियां हैं। इनमें सिक्योरिटीज ब्रोकिंग, इंश्योरेंस और एक एआरसी शामिल है। आरबीआई ने भारी कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल के बोर्ड को 30 नवंबर 2021 को भंग कर दिया था और इसके खिलाफ इनसॉल्वेंसी प्रॉसीडिंग (insolvancy proceeding) शुरू की थी। सेंट्रल बैंक ने नागेश्वर राव को कंपनी का एडमिनिस्ट्रेटर बनाया था। कंपनी के दिवालिया होने के बाद उसमें सबसे वैल्यूएबल एसेट्स जनरल इंश्योरेंस और लाइफ इंश्योरेंस कंपनियां ही रह गई हैं।

कोर्ट ने क्या कहा


इंश्योरेंस इंडस्ट्री के सूत्रों का कहना है कि इंश्योरेंस कंपनियों में रिलायंस कैपिटल की होल्डिंग की कीमत 10,000 करोड़ रुपये से अधिक है लेकिन बैंकरप्सी से पैदा हुए मुश्किलों के कारण इनकी वैल्यूएशन में कमी आई है। बुधवार की नीलामी में टॉरेंट ग्रुप ने हिस्सा नहीं लिया। पहले राउंड में उसके 8,640 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी बोली लगाई थी। इसके बाद उसने दूसरे दौर की बोली रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। फरवरी में एनसीएलटी ने टॉरेंट को सबसे बड़ा बिडर करार दिया था। उसका कहना था कि हिंदूजा ने प्रोसेस खत्म होने के बाद बोली लगाई थी और इसलिए वह अवैध है।

लेकिन एनसीएलएटी ने दूसरे दौर की नीलामी की अनुमति दे दी थी। टॉरेंट ने एनसीएलएटी के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी लेकिन वह इस पर रोक लगाने में नाकाम रही। टॉरेंट की अपील पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि वह इस मामले की जांच करेगा। कोर्ट ने इस बारे में इंडसइंड इंटरनेशनल, विस्तारा आईटीसीएल, एसेट केयर एंड रिकंस्ट्रक्शन एंटरप्राइजेज, यस बैंक और दूसरे पक्षों से जवाब मांगा है। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला ही अंतिम होगा

एलआईसी का कितना कर्ज


सितंबर, 2021 में रिलायंस कैपिटल ने अपने शेयरहोल्डर्स को बताया था कि कंपनी पर 40,000 करोड़ रुपये से अधिक कर्ज है। कंपनी पर एलआईसी (LIC) का सबसे ज्यादा कर्ज है। एलआईसी ने 3400 करोड़ रुपये का दावा किया है। जनवरी 2022 में एडमिनिस्ट्रेटर ने रिलायंस कैपिटल के फाइनेंशियल क्रेडिटर्स का 25,000 करोड़ रुपये के दावे स्वीकार किए थे। दिसंबर, 2021 में सरकार ने संसद में बताया था कि ईपीएफओ ने रिलायंस कैपिटल में 2,500 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी ने अक्टूबर 2019 से इंटरेस्ट के भुगतान में डिफॉल्ट किया था। नवंबर, 2021 तक कंपनी ने एनसीडी पर ब्याज के रूप में 534.64 करोड़ रुपये का बकाया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.