रात में 2 बार दिखा तेंदुआ, फिर गायब हो गया:भोपाल की भोज यूनिवर्सिटी में तेंदुए के मूवमेंट से दहशत

Updated on 16-04-2024 12:25 PM

भोपाल की भोज (ओपन) यूनिवर्सिटी कैम्पस में तेंदुए के मूवमेंट से दहशत है। रात में 2 बार तेंदुआ घरों के आसपास घूमते दिखाई दिया, लेकिन सर्चिंग में गायब हो गया। मंगलवार दिन में अभी तक तेंदुआ नजर नहीं आया है। कुछ दिन पहले भी यहां तेंदुआ देखा गया था। DFO आलोक पाठक ने बताया कि तेंदुए को बाहर खदेड़ रहे हैं। पिंजरे भी लगाए हैं।

भोज यूनिवर्सिटी कैम्पस 25 एकड़ में फैला है। यह चूना भट्‌टी और सर्व-धर्म पुल (कोलार रोड) के बीच है। इसके बीचों-बीच से कलियासोत नदी गुजरी है। वहीं, पीछे वाल्मी की पहाड़ी है। केरवा क्षेत्र भी कुछ दूर ही है। केरवा और कलियासोत का इलाका बाघ का एरिया है, इसलिए यहां अक्सर बाघ और तेंदुए का मूवमेंट रहता है। कैम्पस में करीब 50 परिवार रहते हैं।

10 कर्मचारियों की टीम रातभर करती रही सर्चिंग
तेंदुए के मूवमेंट के बाद यूनिवर्सिटी कैम्पस में रातभर 10 कर्मचारियों की टीमें सर्चिंग करती रही। डीएफओ पाठक समेत अन्य अफसर भी मौके पर पहुंचे। अफसरों ने बताया कि कैम्पस के पीछे जंगल है। तेंदुआ वही से आया है। यहां पर कई टाइगर और तेंदुए है। तेंदुए को खदेड़ने पर फोकस है।

कैम्पस में कुत्तों की संख्या ज्यादा
डीएफओ पाठक ने बताया, कैम्पस में कुत्तों की संख्या भी ज्यादा है। संभवत: शिकार की तलाश में तेंदुआ कैम्पस में आ गया।

बच्चों को घर के बाहर या पार्क में नहीं खेलने दें
DFO पाठक ने बताया, शाम ढलने के बाद लोगों को घरों में रहने को कहा गया है। अंधेरा होने पर तेंदुए के हमले की संभावना बढ़ जाती है। कैम्पस में रहने वाले लोग खिड़की-दरवाजे भी बंद करके रखें। बच्चों को घर के बाहर या पार्क में नहीं खेलने दें। जरूरत पड़ने पर 3-4 लोगों के समूह में ही बाहर निकले।

दो साल पहले टाइगर भी घूमते मिला था
फरवरी 2022 में यहां टाइगर घूमते दिखा था। तत्कालीन कुलपति जयंत सोनवलकर के बंगले के गेट पर लगे CCTV कैमरे की रिकॉर्डिंग जब सामने आई, तो सबके होश उड़ गए थे। टाइगर बंगले की बाउंड्रीवॉल के अंदर एक घंटे तक घूमता रहा। गीली मिट्‌टी पर जानवर के कुछ फुटप्रिंट मिले थे। जांच में यह टाइगर के निकले थे।

स्वर्ण जयंती पार्क से पकड़ में नहीं आया
25 दिसंबर 2021 को यूनिवर्सिटी के ठीक सामने स्वर्ण जयंती पार्क में तेंदुए का मूवमेंट देखने को मिला था। इसके बाद सर्चिंग की गई थी, लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आया था। तेंदुए की दहशत में करीब 20 दिन तक पार्क बंद रखा गया था। तेंदुए को खदेड़ दिया गया था। इसके बाद तेंदुआ दिखाई नहीं दिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.