हवा में मुक्के बरसाए फिर गोद में लियोन, पैट कमिंस के विनिंग शॉट लगाते ही झूम उठा ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम

Updated on 21-06-2023 08:28 PM
बर्मिंघम: एशेज 2023 के बेहद रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के जबड़े से जीत छीन ली। 227 के स्कोर पर सातवां विकेट गंवाने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया लक्ष्य से 72 रन दूर था। इंग्लैंड को सिर्फ तीन विकेट और निकालने थे। विकेटकीपर एलेक्स कैरी (20 रन) के भी आउट होने के बाद मेजबान इंग्लैंड की जीत लगभग तय नजर आ रही थी। मगर, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (44* रन, 73 गेंद, 4 फोर, 2 सिक्स) ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने बैट से कमाल दिखाते हुए नाथन लियोन (16* रन, 28 गेंद, 2 फोर) के साथ नौवें विकेट के लिए 55* रन की साझेदारी की और टीम को दो विकेट से यादगार जीत दिला दी।

जीत का सेलिब्रेशन वायरल
इसी एजबेस्टन में 18 साल पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम चौथी पारी में 282 का पीछा करते हुए 2 रन से हार गई थी। ओली रॉबिनसन की बॉल पर जब पैट कमिंस ने विनिंग चौका मारा तब ऑस्ट्रेलिया जीत से तीन रन दूर था। बॉल बाउंड्री पार जाते ही मैदान पर खुशी की लहर दौड़ गई। पैट कमिंस ने अपना हेलमेट और बैट मैदान पर ही फेंका और खुशी में नाथन लियोन को गोद में उठा लिया। ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम का माहौल भी देखने लायक था। पैट कमिंस ने फिर साबित किया कि वह एक जिम्मेदार कप्तान हैं।

उस्मान ख्वाजा जीत के हीरो
पहली पारी के शतकवीर उस्मान ख्वाजा ने 281 के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक 65 रन बनाए। ख्वाजा ने टेस्ट की पहली पारी में सेंचुरी बनाई तो दूसरी में हाफ सेंचुरी बनाकर इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें बनाई रखीं। ख्वाजा पिछले 34 वर्षों में ऑस्ट्रेलिया के पहले ओपनर बने जिन्होंने इंग्लैंड में किसी एक एशेज टेस्ट एक पारी में सेंचुरी और दूसरी में हाफ सेंचुरी बनाई। इससे पहले मार्क टेलर ने हेडिंग्ले टेस्ट में ऐसा किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.