‌विधायक ने घुमाया जोर का बल्ला..गर्ल्स प्लेयर के फटे होंठ:क्रिकेट मैदान में लहूलुहान हुई लड़की

Updated on 08-12-2022 07:38 PM

दुर्ग विधायक अरुण वोरा को क्रिकेट खेलते हुए फोटो शूट करना काफी महंगा पड़ गया। विधायक ने बल्ले से इतना तेज शॉट मारा कि बॉल सीधे एक गर्ल्स प्लेयर के मुंह में लगी। इससे उसका होंठ फट गया और वो लहूलुहान हो गई। बाद में विधायक उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां उसका इलाज किया गया। बताया जा रहा है कि बच्ची के मुंह में 5 टांके लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक दुर्ग के पद्मनाभपुर स्टेडियम में बुधवार को दुर्ग विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम का सलेक्शन होना था। इसके लिए सभी संबंधित महाविद्यालयों से महिला और पुरुष टीम का चयन किया जा रहा था। इस कार्यक्रम में दुर्ग विधायक अरुण वोरा को भी बुलाया गया था। विधायक वोरा ने कार्यक्रम के दौरान क्रिकेट खेलते हुए फोटो शूट कराने की इच्छा जताई।

वोरा समर्थकों ने गर्ल्स प्लेयर से बैट लेकर विधायक को दिया। इसके बाद एक दूसरी लड़की को बॉलिंग करने के लिए कहा गया। फील्डिंग के लिए गर्ल्स प्लेयर को विकेट से नजदीक खड़ा करवाया। बॉलर ने विधायक को सामने देखकर हल्की बॉल डाली। इससे विधायक इतने जोश में आ गए कि उन्होंने छक्का और चौका मारने की नीयत से बैट को हवा में भांजा। बॉल बैट से लगकर इतनी तेज गई की सामने खड़ी गर्ल्स प्लेयर के मुंह में लगी। इससे गर्ल्स प्लेयर का होंठ फट गया और वो लहूलुहान होकर वहीं मैदान में गिर गई। बाद में लोग दौड़े और बच्ची को घायल हालत में जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया गया।

विधायक ने खुद बच्ची को पहुंचाया जिला अस्पताल
बॉल लगने से गर्ल्स प्लेयर लहूलुहान हो गई। उसे देखते ही विधायक वोरा घबरा गए। मामला तूल न पकड़े इससे उन्होंने बच्ची को अपनी गाड़ी में बिठाया और उसे सीधे जिला अस्पताल लेकर गए। सूचना मिलते ही दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल पहले से ही वहां मौजूद थे और डेंटिस्ट डॉक्टर रेणुका बाकलीवाल से उसका इलाज करवाया। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान बच्ची को 5 टांके लगे हैं। उसका काफी ब्लड बह गया। फिलहाल उसकी हालत सामान्य है और उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।
बताई जा रही सामान्य दुर्घटना
इस बारे में कोई भी कुछ ठीक से नहीं बता रहा है। विधायक वोरा का कहना है कि ये एक सामान्य दुर्घटना है। बच्ची क्रिकेट खेल रही थी। क्रिकेट खेलने के दौरान बॉल दांत में लगी। इससे होंठ में चोट आई। इलाज करवाया गया है। अब वो ठीक है। वहीं कुछ लोग दबी जुबान में ये भी कह रहे हैं कि ये विधायक की गलती है। विधायक को बच्चियों के साथ क्रिकेट खलने जाने की क्या जरूरत थी। खेलते भी तो उतनी तेज बॉल मारने की क्या जरूरत थी।
लेदर या कार्क बॉल होती तो हो सकती थी बड़ी दुर्घटना
लोगों का कहना है कि विधायक ने जो बॉल मारी थी वो ड्यूज बॉल थी। यदि वो बॉल कार्क या लेदर की होती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। बच्ची को गंभीर चोट भी आ सकती थी। हलांकि यह भी कहा जा रहा है कि इसमें भी बच्ची को एक दो टांके लगाने पड़े हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.